बिलासपुर— कांग्रेस ने केन्द्र सरकार को मजदूर विरोधी बताया है। कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय के अनुसार आज देश में केन्द्र सरकार की श्रम नीतियों की जमकर आलोचना हो रही है। नीतियों और श्रम कानूनों में बदलाव कर पूंजीपतियों के अनुकूल बनया जा रहा है। देश के मजदूर संगठित होकर आज सड़क पर केन्द्र की मजदूर विरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया है।
आज शहर के सभी मजदूरों ने सड़क पर उतरकर केन्द्र सरकार की श्रम विरोधी नीतियों का जमकर विरोध किया। मजदूर नेताओं ने केन्द्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। मजदूर और कांग्रेस नेताओं ने बताया कि मोदी सरकार पहले दिन से ही पूंजीपतियों के हितों को ध्यान में रखकर काम कर रही है।
कांग्रेस के संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण के अनुसार वर्तमान श्रम कानून से मोदी सरकार का श्रम विरोधी चेहरा देश के सामने आ गया है। कानून बनाते समय केन्द्र सरकार ने उद्योगपतियों और पूंजीपतियों का विशेष ध्यान रखा है।छत्तीसगढ़ में दैनिक मजदूरों की स्थिति बहुत दयनीय है। किसी भी कारखाने या उद्योग में श्रम अधिनियम का पालन नहीं किया जा रहा है। श्रम विभाग भारतीय जनता पार्टी के श्रम प्रकोष्ठ के रूप में उद्योगपतियों के लिए काम कर रहा है।