भाजपा ने शहीद वीरनारायण को किया याद….

BHASKAR MISHRA

IMG-20161210-WA0006बिलासपुर— प्रदेश में भाजपा की सरकार के तेरह साल पूरे होने पर रायपुर के सांईस काॅलेज मैदान में विशाल सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह संबोधित करेंगे। भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने आम सभा में ज्यादा से ज्यादा लोगों को बिलासपुर से पहुंचने को कहा है।

.

            रजनीश सिंह ने बताया कि जिले के सभी मंडलों में बैठक कर 12 दिसम्बर को राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के कार्यक्रमों की जानकारी दी गयी है। बैठकों में तैयारियों की जानकारी भी दी गयी है। आगामी कार्यक्रमों के बारे में भी कार्यकर्ताओं को बताया गया है। बैठक में भाजपा के सभी मोर्चा और युवा पदाधिकारियों,पंचायत प्रतिनिधियों और सहकारिता पदाधिकारियों को 12 दिसम्बर रायपुर में आयोजित आमसभा में शामिल होने पर चर्चा की गई है।

                                   रजनीश सिंह ने कहा कि आज बैठक में महान क्रांतिकारी शहीद वीरनारायण सिंह का शहादत दिवस भी मनाया गया।18 दिसम्बर को बाबा गुरूघासी दास के जन्म दिवस को समाजिक समरस्ता दिवस के रूप में मनाया जाएगा। 25 और 26 दिसम्बर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी के जन्मदिन को सुशासन दिवस के रूप में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता मनाएंगे।

वीरनारायण को श्रद्धांजली

                                    भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने आज छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी शहीद वीर नारायण सिंह के जन्मदिन को शहादत दिवस के रूप में मनाया। गुरूनानक चौक पर भाजपा पूर्वी मंडल ने श्रद्धाजंलि अर्पित कर महान क्रांतिकारी के जीवन पर प्रकाश डाला।

                श्रदांजली कार्यक्रम मं जोन प्रभारी के अलावा जोन के सभी भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

close