मंतूराम भाजपा नहीं कांग्रेसी नेता..डॉ.महतो

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG_20160112_172112बिलासपुर– भारतीय जनता पार्टी के वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह एक बार सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनेंगे। वे बेहतर काम कर रहे हैं। हमारे दल में लोकतंत्रिक प्रक्रिया का शत प्रतिशत पालन किया जाता है। कोरबा सांसद ने बातचीत के दौरान मंतूराम पवार को कांग्रेसी नेता बताया । उन्होने कहा चूंकि मंतूराम कांग्रेस के नेता है इसलिए भाजपा उन पर कार्रवाई नहीं कर सकती है। जो करना है कांग्रेसी करें। मालूम हो कि कोरबा सांसद डॉ.बंशीलाल महतो छत्तीसगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय परिषद के सदस्य भी हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

कोरबा लोकसभा सांसद डॉ.बंशीलाल को नहीं पता कि मंतूराम भाजपा के सदस्य हैं। आज बातचीत के दौरान महतो ने कहा कि मंतूराम कांग्रेस के नेता हैं कांग्रेस उन पर क्या कार्रवाई करेगी उस मामले में भाजपा को कुछ नहीं कहना है। याद दिलाने पर महतो ने कहा कि मुझे नहीं मालूम मंतूराम कांग्रेस से भाजपा में कब आ गये। बाद में उन्होने कहा कि मंतूराम और टेप काण्ड में मुझे कुछ नहीं बोलना है। जोगी के सवाल पर महतो ने कहा कि भूपेश और जोगी की आपसी लड़ाई है। इससे भाजपा को फायदा मिलेगा।

एक अन्य सवाल पर महतो ने बताया कि अमित शाह को दुबारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का ताज पहनाया जाएगा। बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। धान खरीदी और सूखा पर महतो ने कहा कि राहत कार्य का काम तेज चल रहा है। धान खरीदी में कहीं से कोई शिकायत नहीं आयी है।

close