मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल को 32 करोड़ जारी…स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने निभाया वादा..कहा-नहीं आएगी रूपयों की कमी

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के प्रयास से राज्य सरकार ने मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल  के लिए अपने हिस्से की राशि को जारी कर दिया है। बताते चलें कि अभी कुछ दिन पहले ही स्वास्थ्य मंत्री टीेएस सिंहदेव कोनी स्थित निर्माणाधीन मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल को देखने गए थे। इस दौरान निर्माण  प्रबंधन से जुड़े जिम्मेदार अधिकारियों ने स्वाथ्य मंत्री को स्मरण कराया कि राज्य शासन से आवंटित होने वाली राशि नहीं मिली है। स्वास्थ्य मंंत्री ने पत्रकारों को बताया था कि जल्द ही राज्य शासन अपने हिस्से की राशि को जारी कर देगा। मामले को गंभीरता से लेते हुए सिंहदेव के प्रयास से राज्य सरकार ने हिस्से की राशि कुल 32 करोड़ राशि का आज आवंटन कर दिया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

  बताते चलें कि कोनी स्थित केन्द्र और राज्य सरकार के निर्देश पर पीएमएसएसवाय योजना तहत मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल का निर्माण किया जा रहा है। सिम्स की मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल सितम्बर 2020 का बनकर तैयार हो जाएगा। मल्टीस्पेशिलिटी अस्पताल निर्माण में कुल 200 करोड़ राशि खर्च होगी। इसमें राज्य सरकार का कुल बजट चालिस प्रतिशत होगा।

                          जानकारी हो कि कुछ दिनों पहले निर्माण कार्य का जायजा लेने प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे थे। उन्होने उपस्थित अधिकारियों के साथ निर्माण और सुविधाओं को लेकर चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने प्रोजेक्ट की वस्तुस्थिति से स्वास्थ्य मंत्री को अवगत कराया।

                 अधिकारियों ने बताया कि अभी तक राज्य शासन की तरफ से चालिस प्रतिशत का एक भी हिस्सा नहीं मिला है। टीएस सिंहदेव ने आश्वासन दिय़ा था कि जल्द ही राशि आवंटित कर दी जाएगी। इसी क्रम में आज राज्य शासन ने स्वास्थ्य मंत्री की सिफारिस पर 32 करोड़ रूपए आवंटित किए हैं।

                   जानकारी के अनुसार संचालक चिकित्सा शिक्षा से हासिल प्रस्ताव को ध्यान में रखते हुए शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय में मल्टीस्पेशिलिटी चिकित्सालय के निर्माण कार्य की एजेन्सी को शासन ने 32 करोड़ राशि जारी कर दिया है। शासन ने निर्माम कार्य एजेंसी को भुगतान करने के लिए साल 2019-20 के मुख्य बजट में राज्य के हिस्से की राशि 11 करोड़ और अनुपूरक बजट में 21 करोड़ जारी किया है। इस तरह से राज्य शासन ने अभी कुल 32 करोड़ रूपयों का अनुमोदन किया है।

close