मेयर किशोर ने कहा…रथ यात्रा में जनता का सुझाव अहम्…23 से 30 फरवरी तक चलेगा संकल्प पत्र रथ अभियान

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर–जिला भाजपा नेताओं ने बताया कि भारत के मन की बात मोदी के साथ संकल्प पत्र रथ का शुभारंभ जिले में 23 फरवरी शनिवार को कोटा विधानसभा से होगा। संकल्प रथ 23 फरवरी को कोटा से प्रारंभ होकर 24 फरवरी विधानसभा लोरमी पहुंचेगी। 25 फरवरी को विधानसभा मुंगेली, 26 फरवरी को विधानसभा तखतपुर में यात्रा रथ रहेगी। 27 फरवरी को विधानसभा बिल्हा, 28 फरवरी को विधानसभा मस्तूरी में कार्यक्रम का आयोजन होगा। इसके बाद 29 फरवरी को विधानसभा बेलतरा और 30 फरवरी को बिलासपुर विधानसभा रथ पहुॅचेगी।
                 कार्यक्रम लोकसभा प्रभारी किशोर राय ने बताया कि रथ के लिए विधानसभावार प्रभारी बनाये गये है। कोटा में कांशी साहू, लोरमी दिनेश साहू महाजन जायसवाल, मुंगेली में मोहन भोजवानी, तखतपुर में बीआर महोबिया कृष्ण कुमार साहू, बिल्हा में सोमेश तिवारी, नरेन्द्र शर्मा, मस्तूरी में मनहरण यादव, बेलतरा में अवधेश अग्रवाल को कार्यक्रम को सफल बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है।  बिलासपुर विधानसभा में अशोक मिथुन कार्यक्रम को संचाललित करेंगे।
             किशोर राय ने बताया कि रथ का प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में एक दिवस भ्रमण होगा। इस दौरान मोदी सरकार के 5 साल  के कार्यकाल की उपलब्धियों के बारे में एलईडी के माध्यम से बताया जाएगा। रथ में एक सुझाव पेटी की भी व्यवस्था होगी। आमजन अपने मन की बात और सुझाव पेटी में डालेंगे। लोकसभा रथ प्रभारी किशोर राय ने आमजनों को अधिक से अधिक सुझाव देने का आग्रह किया है।
close