बिलासपुर—सरकन्डा पुलिस ने चोरी की मोबाइल समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनो आरोपी आदतन बदमाश है। दोनों आरोपियों को मुखबीर की सूचना के बाद मोबाइल बेचते पकड़ा गया है।
सरकन्डा थानेदार शनिप रात्रे ने बताया कि पुलिस कप्तान के निर्देश पर असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है। थाना प्रभारी ने बताया कि मुखबीर से जानकारी मिली कि चांटीडीह निवासी राजा यादव चोरी की मोबाइल बेचने की फिराक में घूम रहा है। खबर मिलते ही पुलिस की टीम ने धावा बोलकर आरोपी को धर दबोचा।
आरोपी से मोबाइल का दस्तावेज मांगने पर बताया कि उसने अपने साथी से पांच हजार रूपए मे खरीदा है। आरोपी की शिशानदेही पर चांटीडीह निवासी ओम दुबे पिता सुरेश दुबे को पकड़ा गया। सुरेश दुबे ने बताया कि उसने एक महीने पहले अशोक नगर मोहल्ले से मोबाइल की चोरी की है।
रात्रे ने बताया कि दोनों आरोपियों के पास से तीन मोबाइल समेत एक नग एमआई को बरामद किया गया है। आरोपिोयं के खिलाफ 41-1-4 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।