लाकडाउन में दुकानों को बनाया निशाना ..35000 का सामान बरामद..नगद समेत मोटरसायकल जब्त

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—लाकडाउन के दौरान बन्द दुकानों को निशाने बनाने वाले नशेड़ी को पुलिस ने हिरासत में लेने के बाद गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम आदेशराज लाल है। आदेश राज ग्रीन पार्क कालोनी जरहाभाठा में रहता है। नशे की जरूरतों को पूरा करने के लिए वह लगातार पान और किराना दुकानों को निशाना बनाया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद आरोपी के पास से मोटरसायकल, करीब 35 हजार रूपयों से अधिक कीमती पान गुटखा तम्बाकू का जखीरा और नगद 15 हजार रूपयों को जब्त किया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी को जानकारी मिली कि ग्रीन पार्क निवासी एक युवक इन दिनों महंगी सिगरेट की कस ले रहा है। साथ ही अपने साथियों को महंगी सिगरेट भी बांट रहा है। गुटखा तम्बाकू के अलावा महंगी डियो भी दे रहा है।

                     जानकारी के बाद कोरोना महामारी के नाम पर आरोपी को थाना बुलाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी आदेशराज ने चोरी का जुर्म कबूल कर लिया। आदेश राज ने बताया कि 22 मार्च को लाकडाउन के बाद शहर की सभी दुकानें बन्द हो गयी। जिसके चलते नशे के सामानों की ब्रिकी पर प्रतिबंध लगा दिया गया। पान तम्बाकू, गुटखा, सिगरेट का मिलना बन्द हो गया। इन चीजों की तलब लगने पर ही उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया है।

            पूलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लाकडाउन के दूसरे उसने अपनी कालोनी के पास स्थित प्रीति किराना दुकान को निशाना बनाया। दुकान से महंगी सिगरेट, पान मसाला, गुटखा, बीड़ि, तम्बाखू के अलावा महंगी डियोड्रेन्ट पर हाथ साफ किया। इसके बाद उसने 2 अप्रैल को भारतीय नगर चौक स्थित बन्द पान के ठेले में चोरी की। नशे के सामानों को अपने साथियों के साथ खर्च किया है। साथ ही बहुत सामान अभी भी घर में रखा है।

                           पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर उसके घर से करीब 35 हजार का सामान 15 हजार नगद के अलावा चोरी में प्रयुक्त मोटरसायकल को जब्त कर लिया है। आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

close