विधायक रश्मि सिंह का जन्मदिन मनाने से इंकार..कहा..प्रदेश में राजकीय शोक..समर्थक कोरोना पीड़ितों की करें सेवा

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—-(टेकचंद कारड़ा)—  कोरोना वायरस संक्रमण और पूर्व मुख्यमंत्री के निधन के कारण तखतपुर विधायक रश्मि आशिष सिंह ने भी जन्मदिन  मनाने से इंकार कर दिया है। बताते चलें कि 30 मई को नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने भी जन्मदिन नहीं मनाया। 
 
                 तखतपुर विधायक रश्मि आशीष सिंह ने एलान किया है कि वह जन्मदिन नहीं मनाएंगे। जानकारी हो कि रश्मि सिंह का आज यानि 1 जून को जन्मदिन है। रश्मि सिंह ने बताया कि प्रदेश इस समय कठिन दौर से गुजर रहा है। जनता कोरोना की मार से परेशान है।
 
                सरकार सभी लोगो के सहयोग में दिन रात एक कर दी है। हर जगह निराशा का वातावरण है। इस संकट के दौरान में जन्मदिन मनाने का कोई औचित्य नही है। रश्मि सिंह ने बताया कि जनता चेहरे की मुस्कान ही हमारे लिए जन्मदिन का तोहफा और खुशी है। जब तक जनता सामान्य स्थिति में नजर नहीं आती है..जन्मदिन मनाने का सवाल ही नहीं उठता है। 
 
             रश्मि सिंह ने अपने समर्थकों को संदेश दिया है कि कोरोना पीड़ित परिवार की सेवा कर जन्मदिन को साकार करें। जानकारी हो कि दो दिन पहले ही बिलासपुर नगर विधायक ने भी जन्मदिन नहीं मनाया। उन्होने भी अपने समर्थकों को कोरोना पी़ड़ितों की सेवा करने की बात अपने समर्थकों से कही थी।
 
           रश्मि सिंह ने कहा कि दो दिन पहले ही प्रदेश के प्रथम मुख्यमंत्री अजीत प्रमोद जोगी का निधन हुआ है। पिछले तीन दिन से प्रदेश में राजकीय शोक है। झण्डा को झुकाया गया है। ऐसी सूरत में जन्मदिन मनाने का सवाल ही नहीं उठता है।
TAGGED:
close