विवाहिता को भेजा मोबाइल गिफ्ट.. तालाब आते जाते करता था छेड़छाड़ ..फिर क्या हुआ पढ़ें खबर

BHASKAR MISHRA
1 Min Read

बिलासपुर— प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने लिमतरा निवासी एक व्यक्ति को पुलिस ने छेडछाड़ के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायाल में पेश किया है। आरोपी का नाम कमलेश साहू पिता बलीराम साहू है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

              मस्तूरी पुलिस ने प्रार्थिया की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोप में कमलेश को गिरफ्तार किया है। प्रार्थिया ने अपनी शिकायत में बताया था कि गांव का एक व्यक्ति तालाब आते जाते छेड़छाड़ करता है। वह हमेशा तारीफ करने के साथ भद्दे इशारे भी करता है। कभी कभी तारीफ के बहान घर आ कर चाय भी पीता था।

               विवाहिता ने बताया कि कमलेश ने बात करने के लिए उसे काले रंग की मोबाइल गिफ्ट किया। इस बात को अपने पति को बताई। पति ने रिपोर्ट लिखाने को कहा। महिला की शिकायत पर पुलिस ने अपराध दर्ज कर आरोपी की अलग अलग ठिकानों में पता साजी की गयी। आरोपी को उसके गृहग्राम लिमतरा से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। यह जानकारी मस्तूरी थाना प्रभारी ने प्रेस रीलिज में दी है।

TAGGED:
close