शहडोल में होगी पुलिस और प्रशासन की बैठक…लोकसभा चुनाव की तैयारी…खंगाले जा रहे अपराधियों के नाम

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—लोकसभा चुनाव के मद्देनजर चुनाव आयोग के निर्देश के बाद पुलिस प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय रायपुर ने जिला और संभागीय पुलिस प्रशासन ने अपराधियों की जानकारी मांगी है। सुचारू चुनाव व्यवस्ता को ध्यान में रखते हुए सीमावर्ती दूसरे राज्य की जिला पुलिस प्रशासन से उच्चस्तरीय बैठक का निर्देश पीएचक्यू ने दिया है। निर्देशों का पालन करते हुए बिलासपुर जिला प्रशासन और पुलिस की बैठक बैठक शहडोल में स्थानीय प्रशासन और पुलिस के आलाधिकारियों के साथ होगी। यह जानकारी एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने दी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                             एडिश्नल एसपी अर्चना झा ने बताया कि लोकसभा चुनाव को देखते हुए पुलिस मुख्यालस से अपराधियों की जानकारी मांगी गयी है। पीएचक्यू ने जानकारी मांगी है कि जिले में दूसरे राज्य के वांटेड अपराधियों का नाम और पता ठिकाना क्या है। यदि अपराधी पकड़े गए हैं…उनकी क्या स्थिति है। साथ ही अन्य यानी जिले में अपराधियों के खिलाफ धरपकड़ की कार्रवाई हुई है तो इस समय उनकी स्थिति क्या है। उन अपराधियों के बारे में भी जानकारी भेजी जाए जो इस समय जेल से बाहर या सजा के बाद बाहर हैं।

                एडिश्नल एसपी ने जानकारी दी कि बिलासपुर जिले सीमावर्ती लोकसभा क्षेत्र मध्यप्रदेश का शहडोल जिला आता है। विधानसभा चुनाव के दौरान मध्यप्रदेश पुलिस और बिलासपुर पुलिस की बैठक अनूपपुर में हुई थी। इस बार शहडोल में जिला पुलिस और प्रशासन की बैठक मध्यप्रदेश के शहडोल जिले में होगी। इस दौरान अपराधियों की जानकारी को साझा किया जाएगा। इसके अलावा बैठक की जानकारी पुलिस मुख्यालय को भेजा जाएगा। साथ ही सभी अपराधियों की कुण्डली की जानकारी दी जाएगी।

सुरक्षा के होंगे पुख्ता इंतजाम

                     अर्चना झा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चुनाव को ध्यान में रखते हुए पुलिस बल की विशेष टीम का भी गठन किया जाएगा। विधानसभा चुनाव के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की तर्ज पर लोकसभा क्षेत्र के सीमाओं पर नाकाबन्दी,स्पेशल सर्विलांस टीम को तैनात किया जाएगा। शहडोल में होने वाली बैठक में इन्ही तमाम मुद्दों को लेकर चर्चा होगी। सीमाओं पर आकस्मिक छापामार कार्रवाई के अलावा विशेष चेक पोस्ट की व्यवस्था होगी। दोनों राज्यों की पुलिस मामला में बैठक के दौरान जो भी निर्णय लेंगे उसकी सूचना भी दी जाएगी।

close