शादी के लिए किया युवती का अपहरण…दो दिन बाद आरोपी गिरफ्तार…न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया जेल

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर— दबाव डालकर शादी करने की मंशा के साथ दो सितम्बर को लड़की का अपहरण करने वाले आरोपी को पकड़ लिया गया है। आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 363,366 के तहत गिरफ्तारी के बाद कोर्ट में पेश किया गया। फिलहाल मनीष साहू को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              एडिश्नल एसपी ओपी शर्मा ने बताया कि 2 सितम्बर को जानकारी मिली कि बाबाजी पार्क से पायल (परिवर्तित नाम) का किसी मोटर सायकल सवार ने अपहरण किया है। परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू हुई। पुलिस कप्तान के विशेष निर्देश पर गायब लड़की की पता साजी के लिए विशेष टीम का गठन कर ताबड़ तोड़ अभियान चलाया गया। सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम की अगुवाई मेंं संभावित ठिकानों पर छापामार कार्रवाई भी की गयी।

           इस दौरान बाबजी पार्क के आस पास के सीसीटीवी के विडियो फुटेज को खंगाला गया। जांच पड़ताल बीच पुलिस कप्तान और महकमेे को मुखबिर से जानकारी मिली कि आरोपी मनीष साहू पायल को लेकर फरार हुआ है। इस समय पायल रतनपुर में ही है। मनीष साहू ही पायल को मोटरसायकल पर जबरदस्ती बैठाकर ले गया है। पायल पर शादी करने का दबाव बना रहा है।

                  जानकारी मिलते ही पुलिस रतनपुर रवाना हुई। इस बीच मनीष साहू पायल को अपने दोस्त के घर छोड़कर फरार हो गया। लगातार कार्रवाई के बाद आरोपी मनीष साहू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान मनीष साहू ने बताया कि वह शादी करने के लिए पायल का अपहरण किया। लेकिन मना करने पर भय के कारण शादी नहीं कर पाया। उसे दोस्त के घर छो़ड़कर फरार हो गया।

                एडिश्नल एसपी ओमप्रकाश शर्मा ने बताया कि मनीष साहू को आईपीसी की धारा 363, 366 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया। इसके बाद मनीष को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया गया।

                         आरोपी के पास से यामहा मोटर सायकल को बरामद कर लिया गया है। शर्मा ने बताया कि आरोपी पप्पू ऊर्फ मनीष साहू पिता श्याम सुन्दर साहू उम्र 30 साल सकरी बिलासपुर का रहने वाला है।

close