शिक्षाकर्मियों की मांगों को लेकर संघ ने सौंपा ज्ञापन, जनघोषणा पत्र के वादे पूरे नहीं पर जताया आक्रोश

Shri Mi
5 Min Read

सूरजपुर।छत्तीसगढ़ पंचायत नगरीय निकाय शिक्षक संघ के द्वारा अपनी मांगों को लेकर सभी बिकास खण्ड में अधिकारियों को ज्ञापन सौपा, प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह व जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने कहा है कि जनघोषणा पत्र में शिक्षको के लिए कई वादे किए गए है,जिसमे से अब तक किसी भी विषय का क्रियान्वयन नही हुआ है, जिससे प्रदेश भर के शिक्षक संवर्ग में नाराजगी है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश महामंत्री रंजय सिंह व जिला अध्यक्ष अजय सिंह ने बताया आज सभी बिकास खण्ड में खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं जनपद सीईओ के माध्यम से मुख्यमंत्री एवं अधिकारियों के नाम ज्ञापन सौपा गया है इन्होंने बताया कि शिक्षक संवर्ग की प्रमुख मांग निम्न है –

सम्पूर्ण संविलियन –जनघोषणा पत्र में उल्लेखित 2 वर्ष की परिवीक्षा अवधि पूर्ण कर चुके शिक्षाकर्मियो का सम्पूर्ण संविलियन आदेश जारी किया जावे।पूर्व आदेशानुसार 1 जुलाई 2019 को करीब 16 हजार शिक्षा कर्मियों का संविलियन हो रहा है, तो साथ में ही शेष बचे हुए करीब 19 हजार शिक्षा कर्मियों का भी संविलियन किया जावे।

क्रमोन्नति– जन घोषणा पत्र में उल्लेखित है कि 1998 से नियुक्त जिन शिक्षाकर्मियों की पदोन्नति नहीं हो पाई है, उन्हें क्रमोन्नति दिया जाएगा।अतः प्रथम नियुक्ति के आधार पर 10 वर्ष में प्रथम व 20 वर्ष की सेवा पूर्ण करने पर द्वितीय क्रमोन्नति देने का आदेश जारी किया जावे।

पदोन्नति– प्राचार्य, प्रधान पाठक के साथ सभी स्तर के पदों पर शिक्षक एलबी संवर्ग से समयबद्ध पदोन्नति का शीघ्र आदेश जारी किया जावे।
पुरानी पेंशन – पुरानी पेंशन बहाली के लिए नियम प्रावधान बनाकर आवश्यक कार्यवाही प्रारंभ किया जावे।

वेतन विसंगति – सहायक शिक्षक पंचायत/न. नि./एल.बी. व शिक्षकों की वेतन विसंगति स्पष्ट है, अतः वेतन विसंगति को दूर करने व्याख्याता, शिक्षक के अंतर के अनुपात में सहायक शिक्षको का वेतनमान निर्धारित किया जावे।

अनुकम्पा नियुक्ति– पं/न नि में लम्बित अनुकम्पा नियुक्ति हेतु टेट व डीएड की शर्ते शिथिल कर अनुकम्पा नियुक्ति देने के बाद विभागीय डीएड/टेट प्रक्रिया कराया जावे।
पूरक मांग पत्र

लंबित मंहगाई भत्ता, लंबित एरियर्स, स्वयं के व्यय पर प्रशिक्षण हेतु अतिरिक्त वार्षिक वेतन वृद्धि, पंचायत व नगरीय निकाय में संविलियन पूर्व के लंबित सीपीएस कटौती किया जावे, लम्बित सीपीएस जमा कराने हेतु प्रावधान तय किया जावे,पंचायत व शिक्षा संवर्ग के शिक्षकों का स्थानांतरण, दिवंगत एल बी व पंचायत संवर्ग के आश्रित को ग्रेच्युटी, समूह बीमा, का भुगतान किया जावे।

आज के ज्ञापन कार्यक्रम के प्रतापपुर से ….
रंजय सिंह, चन्द्रदेव चक्रधारी, नागेन्द्र सिंह,बिनोद प्रजापति, दीपक झा,कुंदन मिश्रा,सत्यानन्द जायसवाल, रामजन्म सिंह,नरेश प्रसाद,तिलकधारी राम,भरोसा कुजूर,अमर सिंह,जानकी यादव,शिव शंकर सोनी,हरवंश जायसवाल,बनवारी जायसवाल,शिवधारी सिंह,कुमारेश राय,चंदन सिंह,चंद्रधन सिंह,विजय शंकर पैकरा,श्री लाल राम,दिनेश कश्यप,ज़ेवियर तिर्की,मनीलाल बेक।

सूरजपुर से…..
सुरविंद गुर्जर,रामचन्द्र सोनी,मिथिलेश पाठक उमेश कुमार गुर्जर ,पल्लवी सिंह, राजेन्द्र नायक,दयानन्द राजवाड़े,टेकराम राजवाड़े, पूरणचंद राजवाड़े, गुलाब सिंह, शोधनराम किंडो,रोशन सिंह कंवर, संतोष कुमार मरकाम,रनसाय टेकाम,जुगेंद्र सिंह,

रामानुजनगर से ……..
भूपेश सिंह,पीताम्बर मराबी,अनिल चक्रधारी,अशोक लाल कुर्रे,कमलेश प्रकाश,विजेंद्र साहू,चक्रधारी बालसाय, नरेश गुप्ता,शिवप्रसाद कस्यप,दिनेश सिंह
भैयाथान से प्रांतीय महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती सुधा सिंह ब्लाक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह जिला संगठन मंत्री घनश्याम सिंह जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती फूलमती सारथी जिला महासचिव श्रीमती उपमा कुशवाहा ब्लाक कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता ब्लाक सचिव धीरेन्द्र कुशवाहा रूपेश रावत नीलम सिंह

ओड़गी से ब्लॉक अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह जिला उपाध्यक्ष विनोद केराम इंद्रपाल सिंह इंद्र प्रसाद लव कुमार गणेश सिंह

भैयाथान से प्रांतीय महिला मोर्चा प्रदेश प्रतिनिधि श्रीमती सुधा सिंह ब्लाक अध्यक्ष सत्यपाल सिंह जिला संगठन मंत्री घनश्याम सिंह जिला महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती फूलमती सारथी जिला महासचिव श्रीमती उपमा कुशवाहा ब्लाक कोषाध्यक्ष सतीश गुप्ता ब्लाक सचिव धीरेन्द्र कुशवाहा रूपेश रावत नीलम सिंह

ओड़गी से ब्लॉक अध्यक्ष विश्वनाथ सिंह जिला उपाध्यक्ष विनोद केराम इंद्रपाल सिंह इंद्र प्रसाद लव कुमार गणेश सिंह

प्रेमनगर से रामबरन सिंह टोपन सिंह प्रदीप दास राजेंद्र जलता रे धर्मेंद्र मानिकपुरी सत्येंद्र राठौर अर्जुन सी बीरबल यादव सत्यदेव इत्यादि उपस्थित रहे ।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close