शुभम् विहार में लाखों की चोरी

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG20160828152236बिलासपुर—शुभम विहार कॉलोनी में चोरों ने लाखो के सामान पर हाथ साफ किया है। शिकायत के बाद आरोपियों की तलाश पुलिस कर रही है। सीएसपी लखन पटले ने बताया कि शिकायत के अनुसार चोरों ने साने चांदी के जेवरात भी पार किए हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

             शुभम विहार स्थित रमेश बाघरोजिया के घर में चोरों ने हाथ साफ किया है। घटना के समय बाघरोजिया परिवार वियतनाम की सैर पर था। सूने घर की रखवाली शिव यादव कर रहा था।  23 अगस्त को शिव ने घर का ताला टूटा हुआ पाया। घर अन्दर सामान बिखरा हुआ था। शिव ने घटना की जानकारी रमेश के बड़े लड़के रोहित बाघरोजिया को दी। रोहित मुम्बई में काम करता है।

                         रोहित ने बिलासपुर पहुंचकर सिविल लाइन थाने में मामले की शिकायत दर्ज कराई। रोहित ने बताया कि उसके पिता रमेश बाघरोजिया अपने भाई से मिलने 4 अगस्त को वियतनाम गए हैं। इस दौरान घर की रखवाली शिव यादव के जिम्मेदारी में थी। रोहित के अनुसार घर से सोने चांदी के जेवरात को मिलाकर करीब 8 लाख रूपयों के सामान पर चोरों ने हाथ साफ किया है।

                     आज बिलासागुड़ी में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लखन पटले ने बताया कि चोरों की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा।

close