सहायक शिक्षक फेडरेशन की मांग , शिक्षकों की सीधी भर्ती से पहले शिक्षक LB को मिले प्रमोशन

Shri Mi
2 Min Read

बिलासपुर।राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के 15 हजार शिक्षको के पदों पर सीधी भर्ती चालू किये जाने का जहाँ प्रदेश के बेरोजगारो ने दिल खोलकर स्वागत किया है। शासकीय स्कुलो में वर्षो से एक ही पदों पर कार्य करने वाले शिक्षक LB संवर्ग जो वर्षो से पदोन्नति की राह ताक रहे है। खास कर सहायक शिक्षक 15 हजार में से आधे पदों पर अर्थात 7500 पदों को सबसे पहले पदोन्नति से भरने की माँग रख दिये है। सीजीवालडॉटकॉम के whatsapp ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक करे

Join Our WhatsApp Group Join Now

छग सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रांतीय संयोजक शिव सारथी का कहना है की राज्य शासन के किसी भी विभाग में 50% पद सीधी भर्ती तथा 50% पद पदोन्नति से भरा जाना चाहिए,पर वर्तमान सरकार द्वारा जो सभी 15 हजार पदों पर अगर सीधी भर्ती का आदेश दिया गया है।

तो उतने ही पद अर्थात 15 हजार पद पदोन्नति के लिए भी तैयार रखा जाना चाहिए। क्योंकि पूर्व में भी पूर्ववर्ती सरकार द्वारा लाखो की तादात में सीधी भर्ती के तहत शिक्षाकर्मीयो की भर्ती कर दिया गया और पदोन्नति के लिए पद नही छोड़े जिसका खामियाजा आज बहुत से शिक्षाकर्मी भुगत रहे है। और वर्षो से एक ही पद पर कार्य करने के लिए विवश है।

यह सब पूर्व सरकार की अदूरदर्शिता का परिणाम है पर वर्तमान सरकार से हमें पूरा उम्मीद हैं कि जितने पद सीधी भर्ती से भरा जाएगा उतना ही पद पदोन्नति से वरना यह नियम विरुद्ध ही होगा जो न्यायालय के पास भी न्याय हेतु जा सकता है ऐसी स्थिति में राज्य शासन का भर्ती अभियान खटाई में पड़ सकता हैं इसलिए जरूरी हैं। भर्ती और पदोन्नति साथ-साथ चले।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close