सिम्स को बनाएंगे बेहतर..विधायक ने दिया 55 लाख..कहा..बुनियादी स्वास्थ्य सुविधाओं पर नजर

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

बिलासपुर—-नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने विधायक निधी से सिम्स के मरीजों के लिए 55 लाख का तोहफा दिया है। विधायक शैलेष पाण्डेय ने बताया कि विधायक निधी का उपयोग सिम्स की बुनियादी सुविधाओं को चुस्त दुरूस्त बनाने में किया जाएगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                    नगर विधायक शैलेष पाण्डेय ने विधायक निधि से सिम्स को 55 लाख रूपए मरीजों के हित संवर्धन के लिए दिया है। शैलेष पाण्डेय ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश और सीएम भूपेश बघेल की जनहित कार्यों के मद्देनजर राशि देने का एलान किया है। इस राशि से सिम्स के कई रूके हुए कार्यों को पूरा किया जाएगा।

                       विधायक पाण्डेय ने बताया कि सिम्स को बेहतर बनाया जाएगा। ना केवल चिकित्सा के क्षेत्र में बल्कि सुविधाओं को लेकर भी स्वास्थ्य मंत्री का सिम्स की सुविधा विस्तार को लेकर लगातार नजर है। पाण्डेय ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री और सरकार की मंशा है कि सिम्स की बुनियादी सुविधाओं को चुस्त और दुरूस्त किया जाए। इसी बात को ध्यान में रखते हुए विधायक निधि से सिम्स की व्यस्था को चुस्त दुरूस्त बनाने 55 लाख रूपए दिए जाने का फैसला किया है। 

                          विधायक ने जानकारी दी कि अब तक यह सिम्स को विधायक निधि से दी जाने वाली सबसे बड़ी राशि है। इस राशि से कैजुअल्टी ओपीडी के सामने 17 लाख रूपयों से शेड निर्माण 19 लाख रूपयों का खर्च मॉड्यूलर किचन निर्माण में होगा।  कैजुअल्टी वार्ड के जिर्णोद्धार में 5 लाख और सिम्स चिकित्सालय भवन के ऊपर 9 लाख की लागत से टेरेस शेड निर्माण किया जाएगा। बर्न वार्ड के जीर्णोद्धार में 5 लाख रूपए खर्च होंगे। पांडे ने आगे कहा कि आने वाले समय में सिम्स के बेहतरी के लिए कई जरुरी बदलाव होंगे। वहीं 55 लाख विधायक निधि से दिए जाने पर स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग इस बात के लिए विधायक का आभारी हैं।

close