सीयूः छात्र संगठन ने की कार्रवाई की मांग

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
IMG-20161209-WA0022बिलासपुर— केन्द्रीय विश्वविद्यालय छात्र संघ ने कोनी थाना प्रभारी से मिलकर चुनाव प्रक्रिया के दौरान सहयोग के लिए आभार जाहिर किया है। छात्र संघ नेताओं ने कहा कि भविष्य में भी पुलिस का सहयोग मिलता रहेगा। इस दौरान पदाधिकारियों ने प्राध्यापकों और गार्ड के साथ हाथापाई करने वालों के खिळाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

                       केन्द्रीय विश्वविद्यालय छात्र संघ पदाधिकारी अध्यक्ष मेघेन्द्र शर्मा,उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा,सचिव शैलेन्द्र कुमार पाण्डेय,सह सचिव मुकेश साहू ने कोनी थाना प्रभारी को बताया कि चुनाव के दौरान पुलिस ने शांति व्यवस्था बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। छात्र नेताओं ने कहा कि हमें विश्वास है भविष्य में भी शांति व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग मिलता रहेगा।

Join Our WhatsApp Group Join Now

हाथापायी करने वालों पर हो कार्रवाई

                            केन्द्रीय विश्वविद्यालय के नवनिर्वाचित छात्र संघ उपाध्यक्ष विकास शर्मा ने बताया कि हमने पुलिस को सहयोग के लिए धन्यवाद जाहिर किया है। थाना प्रभारी से चुनाव प्रक्रिया के दौरान गार्ड और सम्मानीय प्राध्यापकों के साथ हाथापायी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की भी मांग की है। विकास ने बताया कि चुनाव प्रक्रिया में कुछ असामाजिक तत्वों ने बाधा पहुंचाने का प्रयास किया। हमें पूरा विश्वास है कि विश्वविद्यालय के ही कुछ लोगों ने बाहरी असामाजिक तत्वों का सहयोग किया है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। विकास ने बताया कि  असामाजिक तत्वों ने विश्वविद्यालय के प्राध्यपकों और सुरक्षा गार्ड के साथ मारपीट की। मारपीट करने वाले आरोपियों को आज तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। थाना प्रभारी से मिलकर हम लोगों ने आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने को कहा है।

                           थाना प्रभारी को बताया है कि पूर्व में छात्राओं के साथ छेड़खानी की कई शिकायतें है। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।  पुलिस कार्रवाई के बाद लोगों में सकारात्मक संदेश जाएगा। विश्वविद्यालय में भी शांति व्यवस्था बनी रहेगी।

close