वेश्यावृत्ति के आरोप में 2 युवती और 1 युवक गिरफ्तार..दलाल महिला भी पकड़ायी..पीटा एक्ट का अपराध दर्ज

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—- सरकन्डा पुलिस ने देह व्यापार में शामिल दलाल सहित दो महिला और एक युवक को रंगे हाथ हिरासत में लिया गया है। तीनो को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया है । आरोपियों के पास से आपत्तिजनक सामान के अलावा 4 मोबाइल और दो स्कूटी को जब्त किया गया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 3, 4, 5, 7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की गयी है। 

Join Our WhatsApp Group Join Now

                  सरकन्डा पुलिस को मुखबीर से जानकारी मिली कि मुरूमखदान खमतराई मे गुचचुप तरीके से देह व्यापार हो रहा है। स्थानीय थानेदार शनिप रात्रे ने मामले की पुख्ता जानकारी आलाधिकारियों को दी। एडिश्ननल एसपी ओपी शर्मा के निर्देश पर पुलिस की टीम दबिश देन को तैयार हुई।

            इसके पहले आरोपियों को ट्रेस करने के लिए सरकन्डाआरक्षक सोनू पाल  को 500-500 के निशान लगे दो नोट दिए गए। सोनू को सादे कपड़े में ग्राहक बनकर सम्पर्क करने को कहा गया। साथ ही इस दौरा पुलिस स्टाफ को अलर्ट रहने के लिए कहा गया। जैसे ही एक अन्जान महिला आरक्षक सोनू पाल से दोनों 500 की नोट ली। उसी समय महिला अधिकारी सहायक उपनिरीक्षक शारदा सिंह ने तथाकथित महिला को धरदबोचा। रेड कार्रवाई के दौरान महिला के हाथ से 500-500 के दो नोट मिले। जिस पर पेन से निशान लगे थे। 

             धरपकड़ के बाद पुलिस ने दलाल महिला से पूछताछ शुरू की। दलाल महिला ने बताया कि वह लड़कियों को घर बुलवाकर देह व्यापार का धंधा करवाती है। एक बार संबध बनाने का 1000 रूपए लेती है। इसमें से 400 रूपए उसका कमीशन होता है। 600 रूपए ल़ड़किया लेती है। 

                      दलाल महिला ने सरकन्डा पुलिस को जानकारी दी कि आज उसने दो लड़कियों को देह व्यापार के लिए घर बुलाया है। एक लड़की इस समय चांटीडीह के एक युवक के साथ कमरे में है। जबकि दूसरी ग्राहक का इंतजार कर रही है। 

            थानेदार शनिप रात्रे ने बताया महिला के घर में रेड कर दोनों युवतियो को पकड़ा गया है। जबकि एक युवक को भी गिरफ्तार किया गया है।  इस दौरान पुलिस ने कमरे मे मिले पत्तिजनक सामान के अलावा मोबाइल और स्कूटी को जब्त किया है।

close