16 लाख का 200 किलो गांजा जब्त.. आबकारी टीम की कार्रवाई.. स्कार्पियों जब्त..1 आरोपी गिरफ्तार..दूसरा फऱार

BHASKAR MISHRA
4 Min Read
बिलासपुर—- जीपीएम जिले के पेन्ड्रा वृत में स्कार्पियों से परिवहन करते भारी मात्रा में 16 लाख रूपए से अधिक कीमती करीब 200 किलों गांजा बरामद किया गया है। आबकारी उप निरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर ने बताया कि मुखबीर की सूचना पर आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी ठाकुर के निर्देश पर बड़ी कार्रवाई की गयी है।
         
        मुखबीर की सूचना और आबकारी उपायुक्त नीतू नोतानी के निर्देश पर सोमवार को आबकारी टीम ने अन्तार्राज्यीय मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गयी है। जानकारी के अनुसार सोमवार 15 सितंबर की सुबह आबकारी वृत्त पेंड्रा, आबकारी उप निरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर को जानकारी मिली कि अन्य प्रांतों से मादक पदार्थ की तस्करी की जा रही है। जानकारी के बाद दीपक सिंह ठआकुर औचक जांच के लिए गस्त करने निकले। इसी दौरान मुकबीर ने बताया कि चार पहिया वाहन में गांजा परिवहन किया जा रहा है। 
 
नाकाबन्दी कर गांजा तस्करों का घेराव
 
            जानकारी मिलते ही दीपक ठाकुर ने वस्तुस्थिति से उपायुक्त आबकारी नीतू नोतानी ठाकुर को अवगत कराया। उपायुक्त और सहायक आयुक्त के निर्देश पर कार्यवाही के लिए विशेष टीम को रवाना किया गया। टीम ने वाहन तलाशी अभियान चलाते हुए नाकाबंदी की कार्रवाई की। 
 
                 सहायक आबकारी अधिकारी रविन्द्र पाण्डेय ने बताया कि गौरेला से अमरकंटक जाने वाले मार्ग में ग्राम तरई गांव के पास उचित स्थान देखकर टीम ने वाहन का इंतजार किया। कुछ देर बाद बताए गए हुलिया के अनुसार एक सफेद रंग की स्कार्पियो गौरेला की तरफ से अमरकंटक जाते हुए दिखाई दी। टीम ने स्कार्पियों को रोकने का प्रयास किया। सदिग्ध वाहन चालक ने तेज गति से वाहन चलाते हुए भागने का प्रयास किया।
 
एक फरार दूसरा गिरफ्तार
 
            इसी बीच आबकारी उप निरीक्षक दीपक सिंह ठाकुर ने स्टाफ के साथ वाहन का पीछा किया। शासकीय वाहन को स्कार्र्पियों के सामने खड़ा कर दिया। लेकिन मौके का फायदा उठाकर स्कार्पियों सवार एक व्यक्तिभागने में कामयाब रहा। जबकि दूसरे आरोपी ईश्वर प्रसाद राठौर पिता केवला उम्र 32 वर्ष, निवासी तरईगांव, थाना गौरेला, जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही को मौके पर ही दबोच लिया गया।
 
                   सहायक आबकारी अधिकारी पाण्डेय ने बताया कि गवाहों के सामने वाहन स्कॉर्पियो क्रमांक CG 12 Y 0542 की तलाशी में प्लास्टिक की 8 अलग-अलग बोरियों में कलीनुमा मादक पदार्थ गांजा की बरामदगी की गई। सामग्री की मौके पर प्राथमिक जांच करने पर गांजा होना पाया गया।
 
 200 किलोग्राम गांजा बरामद
 
              भारी मात्रा में गांजा होने के कारण आरोपी, गवाह, परिवहन हेतु प्रयुक्त वाहन और 8 बड़ी बोरियों में भरे कलीनुमा गांजा को पेंड्रा आबकारी नियंत्रण कक्ष लाया गया। बरामद गांजा की तौल हुई। 8 अलग अलग बोरियों में 25 किलो के हिसाब से कुल 200 किलोग्राम गांजा पाया गया।
 
26 लाख का माल जब्त
 
         आरोपी के खिलाफ  NDPS ACT 1985 की धारा 20 (B)।। (C) का उल्लंघन और  वाणिज्यिक मात्रा पाये जाने के कारण कुल 200 किलोग्राम गांजा को जब्त किया गया। रविन्द्र ने बताया कि जब्त गांजी की बाजार कीमत 16 लाख रुपये से अधिक है। परिवहन में उपयोग किए गए सफेद रंग की स्कोर्पियो क्रमांक CG12Y0542 की कीमत 10 लाख रूपए है। आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।
                
आरोपी गिरफ्तार
 
                गिरफ्तार आरोपी ईश्वर प्रसाद राठौर को ज्यूडिशियल रिमांड पर सत्र न्यायालय गौरेला पेंड्रा मरवाही के सामने पेश किया गया है।
      
         महत्वपूर्ण कार्यवाही में आबकारी मुख्य आबकारी आरक्षक पूर्णानन्द तिवारी, आरक्षक लक्ष्मी खांडे, विमल सनाढय, गणेश धीरज, शिवेंद्र मरावी, शासकीय वाहन चालक जलेश्वर निषाद एवं नारायण श्रीवास की सराहनीय भूमिका रही।

Join Our WhatsApp Group Join Now
close