तारीक समेत 5 निगरानी शुदा बदमाशों की फाइल तैयार..पुलिस कप्तान ने दिया एक्शन का आदेश .. 2022 में कुल 43 बदमाशों का नाम हुआ दर्ज

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर– पुलिस कप्तान पारूल माथुर के आदेश पर लगातार अपराध को अंजाम देने वाले गुण्डा फाईल को खोला गया है। साथ ही  लगातार अपराध को अंजाम देने वालें पांच बदमाशों को निगरानीशुदा बदमाशो की सूची में डाला गया है। पुलिस कप्तान कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार साल 2022 में कुल 43 बदमाशों की गुण्डा फाइल खोला गया है।
 
                 पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुुसार लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम देने वाले आरोपियों के विरुद्ध गुण्डा फाईल खोली गयी है। जानकारी देते चलें कि जिले में अपराध को अंजाम देने वाले आरोपियों की गतिविधियों पर अंकुश लगाने पुलिस कप्तान  पारुल माथुर ने थाना प्रभारियों को आदेश दिया।
 
          पुलिस कप्तान ने अपने आदेश में सभी थानेदारों को अपराध दर्ज करने वाले आरोपियों के खिलाफ  समुचित कार्यवाही करने को कहा। सिविल लाइन थानेदार परिवेष तिवारी ने बताया कि अगस्त मे कुल पांच रोपियों के खिलाफ गुण्डा फाईल खोली गई है। सिविल लाईन से चार और थाना तोरवा से एक गुण्डा का नाम फाईल में शामिल किया गया है। 
 
             परिवेष ने बताया कि 2022 में लगातार अपराध करने वालों के खिलाफ  जिले में कुल 43 अपराधिक तत्वों को गुण्डा फाईल में रखा गया है। बदमाशों की लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस कप्तान के आदेश पर सिविल लाइन से कुल 4 लोगों का नाम गुण्डा फाइल में शामिल किया गया है। इसमें प्रमुख नाम मोहम्मद तारीक निवासी ग्रीनपार्क कालोनी महाराणा प्रताप चौक,सिकंदर महिलांगे निवासी मंझंवापारा , जरहाभाठा,  आकाश उर्फ मुकरू निवासी  मिनीबस्ती , जरहाभाठा  और गोलू उर्फ गुरू टंडन निवासी मिनीबस्ती है। थाना तोरवा  से आयुष यादव उर्फ बबलू निवासी शंकरनगर का नाम निगरानी शुदा बदमाशों की सूची में रखा गया है।
 
 
TAGGED:
close