नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी के गणेश नगर इलाके में एक घर की छत पर होली उत्सव के दौरान सोमवार को हाई-टेंशन तार से बिजली का झटका लगने से छह लोग घायल हो गए। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
Join Our WhatsApp Group Join Now
घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें एक महिला समेत तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना के संबंध में दोपहर करीब 12 बजे मंडावली पुलिस स्टेशन में एक कॉल आई, जिसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।
अधिकारी ने कहा, “घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है।”