7th pay Commission-कर्मचारियों को मिलेगी एक और खुशखबरी, सैलरी बढ़ाने की तैयारी, वेतन में जल्द होगा इजाफा!

FD Rates, Sukanya Samriddhi, Employees News, CG Berojgari Bhatta, da news, ATM FRAUD, Instagram, Axis Bank, CG Berojgari Bhatta, Teacher Salary,Employees Honorarium,
Join WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

7th pay Commission, Employees Salary Rate Revised : कर्मचारियों के लिए एक और अच्छी खबर आने वाली है। महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि के बाद अब लाख के कर्मचारियों को एक और तोहफा मिलेगा। दरअसल उनके न्यूनतम वेतन में वृद्धि की जाएगी। मोदी सरकार आगामी चुनाव को देखते हुए कर्मचारियों के लिए न्यूनतम वेतन को बढ़ाने पर विचार कर सकती है। ऐसा होने की स्थिति में कर्मचारियों के वेतन में बंपर इजाफा देखा जाएगा। उनकी बेसिक सैलरी में ₹8000 तक की वृद्धि देखी जाएगी।

फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने पर विचार

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्र की मोदी सरकार 2023 में फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने पर विचार कर सकती है। ऐसा होने की स्थिति में कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 18000 से बढ़कर 26000 रूपए हो जाएगी। 2026 से इसे लागू किया जा सकता है। फिलहाल इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 2.57 फीसद की दर से फिटमेंट फैक्टर का भुगतान किया जा रहा है। इसी आधार पर उनके वेतन तय किए जा रहे हैं। वही कर्मचारी संघ द्वारा लंबे समय से फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि की मांग की जा रही है। संभावना जताई है कि आगामी चुनाव को देखते हुए मोदी सरकार इस वर्ष फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाने का निर्णय ले सकती है।

दरअसल फिलहाल 8 वीं वेतन आयोग को लेकर कोई महत्वपूर्ण चर्चा नहीं है। सातवें वेतन आयोग के साथ ही नए नियम को प्रभावी कर वेतन आयोग को जारी रखा जा सकता है। ऐसे में सरकार द्वारा फिटमेंट फैक्टर को 2.57 से बढ़ाकर 3.68 करने की तैयारी की जा सकती है। कर्मचारियों की मांगे कि उनके फिटमेंट फैक्टर को 3.6% तक बढ़ाया जाना चाहिए जबकि सरकार के विचार के अनुसार इसे 3 गुना तक किया जा सकता है। इसका फैसला 2023 के अंत तक लिया जा सकता है। वहीं इसे 2026 से लागू करने पर विचार किया जा रहा है।

Shanidev Puja: शनिदेव की पूजा का चाहते हैं पूर्ण फल, तो बिल्कुल भी न करें इस समय पूजन
READ

दो पक्ष तैयार

फिटमेंट फैक्टर को लेकर दो पक्ष तैयार है। पहले पक्ष का कहना है कि फिटमेंट फैक्टर में 2.57 गुना को बढ़ाकर 3 गुना तक की वृद्धि किया जाना चाहिए। अगर ऐसा होता है तो बेसिक सैलरी करीब ₹3000 से बढ़ जाएगी। दूसरे पक्ष का कहना है कि फिटमेंट फैक्टर को सातवें वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार 3.68 गुना की जाना चाहिए। इससे उनके वेतन में 8000 रुपए तक का इजाफा देखा जाएगा।

फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि

बेसिक सैलरी देखने के लिए फिटमेंट फैक्टर का फार्मूला अपनाया जाता है। छठे वेतन आयोग की सिफारिश के अनुसार फिटमेंट फैक्टर 1.86 था लेकिन सातवें वेतन आयोग के लागू होने के साथ ही फिटमेंट फैक्टर को बढ़ाकर 2.57 गुना किया गया था। अब 8वें वेतन आयोग लागू करने से पहले एक बार फिर से फिटमेंट फैक्टर में वृद्धि की तैयारी की जा रही है।

इतना बढ़ेगा वेतन

  • अभी के पे बैंड 5200 से 20200 के तहत ग्रेड पे 1800 रूपए, एंट्री पे 7000 रूपए, लेवल 1 के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 होने की स्थिति में उनकी बेसिक सैलरी 18000 रूपए निर्धारित होती है।
  • वही पे बैंड 5200 से 20200 के तहत ग्रेड पे 1800 रूपए, एंट्री पे 7000 रूपए, लेवल 1 के तहत फिटमेंट फैक्टर 3.68 होने की स्थिति में उनकी बेसिक सैलरी बढ़कर 26000 रूपए हो जाएगी।

ग्रेड पे 2000 पर वेतन

अभी के पे बैंड 5200 से 20200 के तहत ग्रेड पे 2000 रूपए, एंट्री पे 8460 रूपए, लेवल 3 के तहत फिटमेंट फैक्टर 2.57 होने की स्थिति में उनकी बेसिक सैलरी 21700 रुपए निर्धारित होती है।

7th Pay Commission:7th पे के तहत सरकार पेंशनधारकों को देगी बड़ा तोहफा,करना होगा यह काम
READ

ग्रेड पे 2000 पर फिटमेंट फैक्टर वृद्धि के बाद वेतन

अभी के पे बैंड 5200 से 20200 के तहत ग्रेड पे 2000 रूपए, एंट्री पे 8460 रूपए, लेवल 1 के तहत फिटमेंट फैक्टर 3.68 होने की स्थिति में उनकी बेसिक सैलरी 31133 रूपए निर्धारित होती है।