बिलासपुर।कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी जिला गौरेला पेंड्रा मरवाही द्वारा DEO में अस्थाई रूप से कार्य संपादन के लिए कर्मचारियों की पदस्थापना की गई है। उक्त आदेश नोडल अधिकारी शिक्षा विभाग श्यामानंद साहू द्वारा जारी किया गया है।जारी आदेश के अनुसार मुकेश कुमार कोरी व्याख्याता शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय धनौली विकासखंड गौरेला,अशोक कुमार मराबी भृत्य शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मरवाही, विवेक कुमार महिपाल सहायक ग्रेड 3 शासकीय हाई स्कूल बरौर विकासखंड मरवाही,ऑपरेटर कार्य के लिए अरुण कुमार सहायक शिक्षक विज्ञान प्रयोगशाला सहायक शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक मरवाही को कार्य संपादन के लिए आदेशित किया गया है।सीजीवालडॉटकॉम के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Join Our WhatsApp Group Join Now