स्कूल कार्यालय से कम्यूटर पार..पुलिस तक पहुंची शिकायत..चोरों ने किया अन्य सामानों पर भी हाथ साफ

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
तखतपुर–( टेकचंद कारड़ा)— शासकीय पूर्व माधमिक शाला खपरी मे चोर ने धावा बोलते हुए दो पूरा कम्प्यूटर सिस्टम को पार कर दिया है। प्रधान पाठक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है।
 
                  बीती रात अज्ञात चेहरे ने खपरी पूर्व माध्यमिक शाला कार्यालय में धावा बोलकर कम्यूटर समेत अन्य सामाग्रियों को पार कर दिया गया है। चोरों ने 2 नग कम्प्यूटर और 3 नग एलईडी मानीटर ,2 नग सीपीयू ,3 नग माउस ,2 नग कीबोर्ड समेत 3 नग स्टेंड को पार किया है। पुलिस के अनुसार अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल की खिड़की से रात्रि में प्रवेश किया है। और सामाग्रियों पर हाथ साफ किया है। आरोपी के खिलाफ प्रधान पाठिका की शिकायत पर आईपीसी की धारा 380 और 457 तहत अपराध कायम किया गया है।
 
                मामले म में शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला खपरी की प्रधान पाठिका  दुर्गावती प्रधान ने बताया कि जानकारी मिलने के तुरंत बाद पुलिस को जानकारी दी गयी है। प्रधानपाठिका ने बताया कि  पद पर 2011 से कार्यरत हूं। शासन की तरफ से शाला को 8 नग ACER कम्प्यूटर 19 जून 2018 को दिया गया था। अज्ञात चोर ने 2 नग कम्प्युटर को दिनांक 20 अगस्त 201 को संकुल समन्वयक के कार्यालय में लिया गया है। बाकी 06 नग कम्प्यूटर में से 1 नग कार्यालय मे उपयोग किया जा रहा है। बचे 5 नग कम्प्यूटर शाला में रखा था। इसमें 2 नग कम्प्युटर को पी एल पटेल काम कर रहे है। 3 नग कम्प्यूटर कार्यालय में रखा था। इसे खोलकर नही देखा गया था। 31 जनवरी 2020 को शाला की साफ सफाई कार्य के दौरान जानकारी मिली कि  3 में 2 नग ACER कंपनी का कम्यूटर गायब हो चुका है।
 
                      प्रधानपाठिका ने बताया कि गायब कम्यूटर से जुड़ी सभी जानकारी पुलिस को दी गयी है। बार कोड की भी जानकारी दी गयी है।
close