कोई पुरुष महिलाओं को आगे बढ़ने से नहीं रोकता -श्रीमती चन्दा सिंह

Shri Mi
2 Min Read

रामानुजगंज(पृथ्वीलाल केशरी) अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल राममनुजगंज की ओर से जनपद पंचायत रामचंद्रपुर के ग्राम पंचायत कमलपुर में महिला दिवस मनाया गया। महिला मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्रीमती चंदा सिंह ने यहां मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि महिलाएं मजबूत और सशक्त प्राचीनकाल से ही है। कभी भी पुरुषों के साथ महिलाओं की तुलना नहीं की जा सकती।

Join Our WhatsApp Group Join Now

पुरुष व महिला समाज की वह धुरी है जिनके एक साथ चलने से ही दोनों की समृद्धि हो सकती है। दोनों को साथ चलना होगा तभी जीवन में आगे बढ़ा जा सकता है। महिला या पुरुष को कमतर आंकना समानता बताना उचित नहीं है।

श्रीमती सिंह ने कहा कि कभी भी कोई पुरुष महिला को पीछे करना नहीं चाहता है। हमेशा पुरुष अपनी अधार्गिनी पत्नी को आगे देखना चाहता है। कई ऐसे पति उदाहरण है जो अपनी पत्नी को पढ़ाते हैं लिखाते हैं,शिक्षा देते हैं और मुकाम तक पहुंचाते हैं। इसके बाद अपनी बेटियों को बहनों को भी आगे बढ़ाने का काम करते हैं,फिर हम कैसे कह सकते हैं कि पुरुष महिलाओं की विरोधी हैं और आगे बढ़ने नहीं देते।

उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत देश में महिलाएं हमेशा आगे रही हैं। मंडल अध्यक्ष श्रीमती शर्मिला गुप्ता ने महिलाओं को उनके अधिकार एवं प्रतिनिधित्व की जानकारी देते हुए कहा कि आज महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पुरुषों से पीछे नहीं है आज की महिला अब एक आश्रित नारी नहीं है। वह स्वतंत्र और आत्मनिर्भर है। आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं को नारियल एवं साल भेंट कर सम्मानित किया गया। इस दौरान महिला मोर्चा के श्रीमती संध्या मिस्त्री,श्रीमती सीमा रवि, मंडल के महामंत्री दयाल विश्वास एवं महिला मोर्चा के सदस्य उपस्थित रहे।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close