8 वें दिन भी रोहिणी का अनशन.. रोहिणी का लगातार गिर रहा स्वास्थ्य.. प्रशासन में चिंता..पुलिस परिवार सदस्य पहुंच रहे सिम्स

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

बिलासपुर—-बर्खास्त आरक्षक रोहिणी पांच सूत्रीय मांग को लेकर लगातार 68 वें दिन भी अनशन पर है। सिम्स में उसका इलाज भी चल रहा है। इसके साथ ही पुलिस परिवार के सदस्यों का भी रोहिणी को लगातार समर्थन मिल रहा है। इधर शासन प्रशासन लगातार मान मनौव्वल कर रोहिणी के अनशन को खत्म करने की कोशिश कर रहा है। बावजूद इसके रोहिणी लुनिया ने मांग की शर्त पर अनशन तोड़ने की बात पर अडिग है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   जानकारी हो कि एक दिन पहले बिलासपुर विधायक शैलेष पाण्डेय समेत सिटी कोतवाली थाना प्रभारी मोहम्मद कलीम ने प्रयास किया कि रोहिणी जिद छो़ड़े और अनावश्यक दबाव ना बनाए। विधायक शैलेष पाण्डेय ने रोहिणी को बताया कि शासन उसकी मांग को लेकर गंभीर है। जल्द ही पुलिस सुधार किया जाएगा। लेकिन सिम्स में अनशन कर रहे हिणी ने बात मानने से इंकार कर दिया। इतना ही नहीं विधायक ने गृहमंत्री से बातचीत कर रोहिणी को बताया कि जल्द ही पुलिस सुधार को लेकर शासन ने कदम उठाने का फैसला किया है। और बहुत सारी बातों को मान भी लिया है।

                इधर आठवें दिन संभाग के पुलिस परिवार सदस्य सिम्स पहुंचकर रोहिणी से मुलाकात कर रहे हैं। स्वास्थ्य का जायजा लेते हुए शासन पर दबाव बनाने का प्रयास भी कर रहे हैं।  पांच सूुत्रीय मांग पर गंभीरता से विचार करने की बात भी कर रहे हैं। सिम्स से मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी ना तो दवाई ले रहा है और ना ही इलाज में मदद कर रहा है। ऐसी हालत में उसका स्वाध्य लगातार गिरता जा रहा है। शरीर पीला पड़ने लगा है। खबर के बाद स्थानीय प्रशासन का हांथ पांव फूलना शुरू हो गया है।

                वही रोहिणी ने एलान किया है कि जब तक शासन प्रशासन से पांच सूत्रीय मांग को लेकर ठोस आश्वासन नही मिलता है। वह अनशन को नहीं तोड़ेगा। चाहे इसकी कीमत कुछ भी क्यों ना चुकानी पड़े।

              एक दिन पहले जांजगीर से पुलिस परिवार के सदस्यों ने सिम्स पहुंचकर रोहिणी का हाल चाल पूछा। फूल माला से स्वागत भी किया।

close