अमर ने कहा..जनता कर्फ्यू को बनाएंगे सफल..ताली बजाकर करेंगे जाबाजों का स्वागत..भाजपा नेताओं ने किया मास्क वितरण

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर— पूर्व कैबिनेट मंत्री अमर अग्रवाल ने प्रदेशवासियों से निवेदन और आग्रह किया है कि कोरोना महामारी से बचने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील को दिल से स्वीकार करते हुए 22 मार्च 2020 रविवार को जनता कर्फ्यू को सफल बनाएं। अमर ने कहा कि जनता कर्फ्यू के माध्यम से कोरोना महामारी से लड़ने की शक्ति मिलेगी। 
 
            अमर  ने कहा कि 22 मार्च रविवार को सुब 7 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक घर मे रहकर जनता कर्फ् को सपरिवार के साथ बनाना है। स्वयं के साथ समुदाय  की रक्षा में योगदान देना है। शाम 5 बजे 5 मिनट के लिए महामारी को दूर करने में लगे चिकित्सक, स्वास्थ्य सेवा समेत आपदा निवारण में लगे सभी अधिकारियो, कर्मचारियो,सहयोगियों, सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओ को राष्ट्र रक्षा के पुनीत कार्य में योगदान के लिए धन्यवाद भी जाहिर करना है।
 
         अपने घर की खिड़की, गैलरी या  बालकनी के पास खड़े होकर ताली , थाली या घंटी बजाकर सभी का आभार जाहिर करना है। 
 
 
भाजपा नेता ने किया मास्क वितरण
          क़ोरोना वायरस के संक्रमण के खिलाफ वार्ड 60 कपिल मगर में मास्क का वितरण किया गया। इस अवसर पर पार्षद विजय ताम्रकार ने लोगो से अत्यंत जरूरी कार्य होने पर ही मास्क लगाकर घर से निकलने को कहा। वार्डवासियों को क़ोरोना से बचाव के उपाय बताए।
 
                           भाजपा युवा मोर्चा नेता महर्षि बाजपेयी ने भी लोगों से कोरोना से बचाव के उपाय बताए।  महर्षि ने आम जनता से कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जनता कर्फ़्यू को सफल बनाकर कोरोना को   हराने में सबको सहयोग करना है।
 
         महर्षि ने बताया कि पूरे वार्ड में लगभग 1000 मास्क का वितरण किया गया। मास्क वितरण अभियान में प्रमुख रूप से बबलू सोनी , दुर्गा सोनी , पदमन पटेल , अभिषेक ठाकुर , विश्वजीत ताम्रकार , अभिषेक तिवारी , जित्तु धिवर , विशाल ताम्रकार , सोनू अरोरा और  बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे
TAGGED:
close