बिलासपुर..सीपत के मटियारी और तखतपुर में एक एक कुल मिलाकार कोरोना के दो मरीजों को प्रशासन ने ट्रेस किया है। दोनों मरीज पुरूष है। इनका ट्रेवलिंग हिस्ट्री है। प्रशासन को मामले की खबर दोपहर बाद दोनों की तबीयत खराब होने और असामान्य हालत के बाद हुई है। मौके पर चिकित्सक दल पहुंच गया है।पुलिस और राजस्व प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार दोनों मरीज पेशे से मजदूर हैं। उन्हें क्वारंटीन में रखा गया था। दोनों मरीजों को एम्बुलेन्स में बैठाकर जिला अस्पताल में भर्ती करने के लिए लाया जा रहा है। साथ ही उनके परिजनों को क्वारंटीन भी कर दिया गया है। फिलहाल प्रशासन चौहदी निर्धारित कर बफर जोन की भी तैयारी कर रहा है।सीजीवालडॉटकॉम NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए यहाँ क्लिक कीजिए
Join Our WhatsApp Group Join Now