जोगीने फिर साधा सरकार पर निशाना

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

ajjeet jogiरायपुर–पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी ने राज्य में रमन सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर कहा है कि रमन सरकार खाद्य सुरक्षा, धान खरीदी तथा सरप्लस बिजली के नाम पर प्रदेश को नम्बर वन कह रही है। किन्तु तीनों योजना चाहे वह राशन वितरण हो, राशन कार्ड हो, धान खरीदी हो या फिर बिजली उत्पादन हो, सभी भ्रष्टाचार और अनियमितता की भेंट चढ़ चुकी हैं। वास्तविकता यह है जिसे प्रदेश की जनता देख और समझ रही है कि रमन सरकार की उपलब्धियां क्या हैं? आज प्रदेश देश में नक्सली हिंसा के मामले में प्रथम स्थान पर है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                   मानव तस्करी, बाल अपराध, महिलाओं पर अत्याचार के मामले में भी, सभी शासकीय निर्माणों में भ्रष्टाचार के मामले में, स्वास्थ्य, शिक्षा, बिजली, सिंचाई, सड़क निर्माण के घोटाले, औद्योगिक निवेश सिर्फ कागजों पर, बेकारी की समस्या, पलायन की समस्या, किसानों की समस्या, उद्योगों की समस्या के साथ ही साथ समस्त जनता की सुरक्षा, गंभीर अपराधों की बाढ़ के मामलों में जरूर देश में नम्बर वन का ताज पहनने जा रही है।

          जोगी ने कहा कि आज उद्योग बंद होने की कगार पर हैं, 12 वर्षों में प्रशासनिक अधिकारी एवं पुलिस अधिकारियों को गोड़ी और हल्बी भाषा का ज्ञान बढ़ाने में असफल रही है। जिसके चलते नक्सली हिंसा को बढ़ावा मिला है। गरीब आदिवासी अपनी जान गवां चुके हैं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार प्रदेश में पांच मेडिकल कालेजों के होने का दावा करती है मगर गुणात्मक सुधार की दिशा में कोई कदम नहीं उठाती है।

                     इसके चलते मेडिकल कौंसिल आफ इंडिया ने  सिर्फ रायपुर मेडिकल कालेज को छोड़कर शेष सभी मेडिकल कालेजों को स्तरहीन माना है और बंद करने चेतावनी भी सरकार को दी है। प्रदेश में मध्यान्ह भोजन का बुरा हाल है। सरकारी गोदामों का निर्माण नहीं होने से करोड़ों का प्रतिवर्ष धान खराब जैसी तमाम उपलब्धियां रमन सरकार के खाते में दर्ज हो चुकी है।

close