बिलासपुर—- शनिवार को कुल जिले में कुल 6 कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें शहर के पांच और मस्तूरी क्षेत्र से एक महिला मरीज शामिल है। मस्तूरी से महिला मरीज को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है। जबकि अन्य पांच मरीजों को बिलासपुर स्थित कोविड-19 अस्पताल में दाखिल कराया गया है।
बिलासपुर में शनिवार को कुल 6 कोरोना पाजीटिव मरीज मिले है। इसमें चार मरीज महिला और दो मरीज पुरूष हैं। एक मरीज मस्तूरी है। मस्तूरी की महिला मरीज को इलाज के लिए एम्स में भर्ती कराया गया है।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार किसी भी मरीज का ट्रैवलिंग हिस्ट्री नहीं है। सभी लोग सम्पर्क के चलते कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। सभी मरीजों का प्रारम्भिक लक्षण के बाद 9 जुलाई को सैम्पल लिया गया था। 11 जुलाई को सभी का रिपोर्ट कोरोना पाजीटिव पाया गया है।
पायी गए मरीजों में सबसे कम उम्र 20 साल और सबसे अधिक 56 साल का मरीज है। इन सभी को कोविड-अस्पताल 19 में भर्ती किया गया है। जबकि मस्तूरी में पायी गयी 24 वर्षीय महिला मरीज को इलाज के लिए सीधे सिम्स भेजा गया है।
अकेले ग्रीन पार्क में पाए गए पांच पाजीटिव
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार शहर में पाए गए सभी मरीज ग्रीन पार्क क्षेत्र से हैं। ग्रीन पार्क में पाए गए पांच मरीज में महिलाओं की संख्या चार है। खबर के बाद सभी मरीजों को कोविड़ -19 अस्पताल में भर्ती किया गया है।