चन्द्रापार्क कालोनी सीलः 15 से अधिक मिले कोरोना पाजीटिव…पूरी चैन की हो रही तलाश..डाक्टर परिवार भी प्रभावित

BHASKAR MISHRA
2 Min Read
बिलासपुर—- बृहस्पति बाजार स्थित चन्द्रा पार्क टावर में एक साथ 15 से अधिक कोरोना पाजीटिव पाए गए हैं। जानकारी हो कि दो दिन पहले ही एक कामवाली को कोविड पाजीटिव पाया गया था। रिपोर्ट आने के बाद क्षेत्र को कन्टेनमेन्ट जोन घोषित किया गया है।
 
          बताते चलें कि घर की झाडू पोछा लगाने वाली महिला चन्द्रा पार्क में सिम्स के डॉक्टर के यहां काम करती है। गूरूवार को जानकारी मिली है कि सिम्स की महिला डाक्टर के पति और बेटा भी कोरोना पाजीटिव पाया गए हैं। 
 
               दो दिन पहले ही एक महिला में कोरोना पाजीटिव लक्षण पाए जाने के बाद बृहस्पतिबाजार स्थित चन्द्रापार्क को कन्टेनमेन्ट घोषित किया गया है। दो दिन पहले लिए गए चन्द्रा पार्क के सभी निवासियों को आज रिपोर्ट मिल गयी है। करीब 15 लोग पाजीटिव पाए गए हैं।
 
          सिम्स की डॉक्टर आरती पाण्डेय ने बताया कि घर में भी दो कोरोना पाजीटिव रिपोर्ट आया है। इसके बाद उन्होने भी आरटी टेस्ट कराया। लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव है।
 
   डॉ. आरती पाण्डेय ने जानकारी दी कि अब 15 पाए गए सभी लोगों के सम्पर्क में आने वालों की जांच पड़ताल होगी। सभी का सैम्पल लेकर जांच के लिए जांच के लिए लैब भेजा जाएगा
close