जांजगीर-चांपा।छत्तीसगढ़ सहायक फेडरेशन ने कोरोना माहामारी संक्रमण कोविड 19 को ध्यान देते हुए विद्यालय में उपस्थित नहीं होकर अपने घर से ऑनलाइन क्लास लेने बाबत जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौपा है।सहायक शिक्षक फ़ेडरेशन के पदाधकारियों ने अधिकारियों से चर्चा कर बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी जांजगीर चांपा के पत्र में राज्य शासन के किसी प्रकार के आदेश का उल्लेख नहीं है।और बिलासपुर डीईओ व जांजगीर चांपा डीईओ के आदेश में भिन्नता है। अतः बिलासपुर जिले की तरह जांजगीर चांपा में भी शिक्षक गण अपने घर से ऑनलाइन क्लास लेने की मांग किया है।CGWALL NEWS के व्हाट्सएप ग्रुप से जुडने के लिए यहाँ क्लिक कीजिये और रहे देश प्रदेश की खबरों से अपडेट
ज्ञापन देने वालों में सहायक शिक्षक फ़ेडरेशन के जिलाध्यक्ष विश्व कांत शर्मा ,जिला सचिव रामफल साहू ,जिला उपाध्यक्ष अमृत कश्यप , ब्लॉक संयोजक देवेन्द्र तिवारी , जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक खुरसे , सिकंदर खान ब्लॉक सचिव नवागढ़ ,रूपेश सिंह ब्लाॅक कोषाध्यक्ष , साजन प्रजापति ब्लाॅक उपाध्यक्ष अकलतरा उपस्थित थे।
- Jashpur जिले में 76.83 प्रतिशत हुआ मतदान
- Balrampur- लोकसभा निर्वाचन 2019 की तुलना में 3 प्रतिशत बढ़ा मतदान
- UP News- मरीजों को बड़ी राहत, मोबाइल पर मिलने लगी रिपोर्ट
- Maruti Swift 2024- बेस और मिड वेरिएंट्स में कैसे होंगे फीचर्स
- Aloevera Face Pack- एलोवेरा सभी प्रकार की त्वचा के लिए बिल्कुल सही