बिलासपुर—- मंगलवार को जिले में कुल 38 कोरोना पाजीटिव मरीज पाए गए हैं। सर्वाधिक मरीज बिलासपुर शहर में कुल 21 की संख्या में दर्ज किए है। इसके अलावा मस्तूरी में 7 और तखतपुर में कुल 5 कोविड मरीज मिले है। स्वास्थ्य विभाग ने एक पत्र जारी कर बताया है कि एक दिन पहले कोरोना मरीज का पता डीएलएस बताया गया था। ऐसा धोखा में हुआ है। जबकि मरीज का पता अशोकनगर सरकंडा क्षेत्र से है।
मंगलवार को जिले में कुल 38 मरीज कोरोना पाजीटिव दर्ज किए गए है। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सर्वाधिक मरीज बिलासपुर शहर में कुल 21 की संख्या में दर्ज किए गए है।
बिलासपुर में पाए गए 21 मरीजों में पांच बच्चों की उम्र बहुत ही कम है। इसमें एक बच्चा तीन साल का है। इसके अलावा 5 और 6 साल की बच्ची समेत एक बच्चा 9 साल का कोरोना पाजीटिव है।
रिपोर्ट में सात कोरोना पाजीटिव मस्तूरी से मिले है। बिल्हा में चार मरीज पाए गए है। इसमें एक 8 साल की बच्ची भी शामिल है। तखतपुर में आज कुल 5 मरीजों की जानकारी है। कोटा विकासखण्ड से एक मात्र मरीज 1 साल की बच्ची पायी गयी है।
स्वास्थ्य विभाग ने कहा..मरीज का पता लिखने में हुआ धोखा
स्वास्थ्य विभाग ने एक पत्र जारी कर बताया है कि एक दिन पहले जारी सूची में कोरोना पाजीटिव मरीज का पता डीएलएस कालेज लिखा गया है। जबकि इसमें किसी प्रकार की सच्चाई नहीं है। दरअसल मरीज का पता ठिकाना अशोक नगर सरकंडा है। सूची बनाते समय त्रुटि हुई है। इसलिए समाचार और दी गयी जानकारी का स्वास्थ्य खण्डन करता है। क्योंकि मरीज का पता ठिकाना दरअसल डीएलएस कालेज नहीं अशोक नगर सरकंडा है।
अब तक 1086 पाए गए पाजीटिव
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जिले में अब तक कुल 1086 कोरोना पाजीटिव पाए गए है। जबकि नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट की संख्या 20084 है। अब तक कुल 834 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि 239 मरीजों का इलाज किया जा रहा है।
मंगलवार को कुल 346 सैम्पल
मंगलवार को जिले में कुल 6 क्षेत्रों से 346 सैम्पल आरटीपीसीआर के लिए संग्रह किया गया है। जिला मुख्यालय में 59 और सिम्स में 56 सैम्पल कलेक्ट किया गया है। जबकि बिल्हा में 106,कोटा में 54, मस्तूरी में 99 और तखतपुर से 30 सैम्पल कलेक्ट हुए हैं।