रायपुर।भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों को इधर से उधर किया गया है। इस कड़ी में निलेश क्षीरसागर को गरियाबंद कलेक्टर बनाया गया है।चंदन अग्रवाल कांकेर और विनीत नंदनवार सुकमा के कलेक्टर होंगे।गरियाबंद कलेक्टर छतर सिंह डेहरे आज रिटायर हो गए। उनकी जगह संचालक कृषि निलेश क्षीरसागर को कलेक्टर बनाया गया है। कांकेर कलेक्टर केएल चौहान को वन विभाग का संयुक्त सचिव बनाया गया है।चंदन अग्रवाल को कांकेर कलेक्टर की जिम्मेदारी दी गई है। जीएसटी कमिश्नर रानू साहू को पर्यटन मंडल के एमडी का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। मोहम्मद केसर हक को संचालक पंचायत विभाग की जिम्मेदारी दी गई है। अभिनव अग्रवाल को एमडी वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन की जिम्मेदारी दी गई है।
Join Our WhatsApp Group Join Now
- लोकसभा चुनाव : चौथे चरण में 96 सीटों पर 1,717 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव
- Jharkhand News: पलामू में नक्सलियों का बंकर ध्वस्त, लैंड माइंस बनाने के सामान बरामद, महिला गिरफ्तार
- लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जाएंगे
- मुंह में चांदी का चम्मच लेकर पैदा हुए डॉ चरणदास महंत को कहां भाएगा चाय बेचने वाला
- Amit Shah के छेड़छाड़ किये गये वीडियो के मामले में एक्स पर ‘स्पिरिट ऑफ कांग्रेस’ हैंडल चलाने वाला गिरफ्तार