बिलासपुर-जिला शहर कांग्रेस कमेटी ने 14 दिसम्बर को कांग्रेस भवन में संजय गांधी को जयंती पर याद किया। कांग्रेस नेताओं ने संजय गांधी को आधुनिक भारत के निर्माण का प्रथम स्वप्नदृष्टा बताया। कांग्रेसियों ने कहा संजय गांधी भारत मे छोटी कार का के जनक, पांच सूत्रीय कार्य के प्रणेता और इंदिरा गांधी भी बताया।कांग्रेस नेताओं ने संजय गांधी को जयंती पर याद किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा संजय गांधी को देश का पहला आधुनिक भारत का स्वप्नदृष्टा कहा जाता है। पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुवनेश्वर यादव,संयोजक ज़फ़र अली, एस एल रात्रे ने कहा कि संजय गांधी एक दूरगामी सोच के युवा थे। भारत को भविष्य में होने वाली समस्याओं से निजात दिलाने के लिए 5 सूत्रीय कार्यक्रम लागू किया था।
कांग्रेस नेताओं ने बताया विपक्ष की सत्ता परक सोच, जनता के बीच अफवाह फैलाकर स्वार्थ सिद्धि से कार्यक्रम को असफल बना दिया। जिसका दुष्परिणाम वर्तमान में देश देख रहा है। ब्रजेश साहू ,विनोद साहू, ने कहा कि युवा कांग्रेस के संवाहक थे, मध्यम वर्ग तक कार पहुंचाने का श्रेय संजय गांधी को जाता है। शिक्षा, नसबंदी, नशा मुक्ति, वर्ग असमानता को दूर करना और दहेज प्रथा को बंद करने कार्य किया। कार्यक्रम में ज़फ़र अली,भुवनेश्वर यादव, विनोद साहू, विनोद शर्मा, माधव औतालवार, त्रिभुवन कश्यप एस एल रात्रे, चन्द्र प्रदीप बाजपेयी,करम गोरख,ब्रजेश साहू,सुभाष सराफ,अब्दुल करीम,अजय काले,भरत जुरयानी, राजेश शर्मा,आदि मौजूद रहे।
- Loksabha Polls: लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में 49 सीटों पर 695 उम्मीदवार लड़ेंगे चुनाव
- Loksabha Polls- चार मतदान केंद्रों में 10 मई को फिर से होगा मतदान
- Loksabha Polls: टॉप 5 वोटिंग प्रतिशत वाले विधानसभा में रायगढ़ के तीन विधानसभा शामिल
- CG Board परिणाम को लेकर CM विष्णु देव साय ने छात्रों को दी अग्रिम बधाई,कहा-असफल छात्र न हों निराश
- ED ने सचिवालय में मंत्री के पीएस का चैंबर खंगाला, लाखों रुपए बरामद