बिलासपुरिया नेताओ को कॉंग्रेस ने सौपी अहम चुनावी ज़िम्मेदारी,अटल चरौदा निगम और अर्जुन तिवारी भिलाई के पर्यवेक्षक बने

Shri Mi
1 Min Read

बिलासपुर।पीसीसी उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को निकाय चुनाव मे महत्तवपूर्ण जवाबदारी दी गई है।श्री श्रीवास्तव मुख्यमंत्री के विधानसभा चरोदा नगर निगम के पर्यवेक्षक बनाये गये है।प्रदेश कांग्रेस के संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर शुक्ला एवं संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी के हवाले से जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव को असम चुनाव के बाद एक बार पुनः नगरीय निकाय चुनाव में चरोदा नगर पालिका निगम का पर्यवेक्षक बनाया गया, साथ ही प्रदेश महामंत्री अर्जुन तिवारी को भिलाई नगर निगम और प्रदेश महामंत्री उत्तम वासुदेव को सारंगढ़ नगर पंचायत का पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। तत्काल प्रभाव से सभी पदाधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय हो जायेंगे।

Join Our WhatsApp Group Join Now

प्रदेश प्रवक्ता अभय नारायण राय ने जानकारी देते हुए बताया कि भिलाई, चरौदा, रिसाली, बीरगांव नगर निगम सहित प्रदेश के नगर पालिका एवं नगर निगमों, नगर पंचायतों में चुनाव होने हैं, जिसके लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देश पर पर्यवेक्षक नियुक्त किये गये हैं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close