नाबालिग के साथ दुष्कर्म..आरोपी फरार

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

CHAKARBHATAबिलासपुर—चकरभाठा में एक बहशी ने नाबालिग का अपहरण कर हवस का शिकार बनाया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल आरोपी अभी फरार है। चकरभाठा पुलिस ने पीड़ित को जिला अस्पताल में भर्ती किया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                          चकरभाठा थाना क्षेत्र के एक गांव में दादी के साथ आंगन में सो रही 10 साल की मासूम बच्ची के साथ एक बहशी ने दुष्कर्म किया है। घटना 27 अप्रैल की है। जानकारी के अनुसार बच्ची का आंगन से पहले अपहरण किया गया। घर से कुछ दूर चकरभाठा हवाईपट्टी के पास उसके साथ आरोपी ने दुष्कर्म किया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने मासूम को पहले जमकर डराया। इसके बाद घटना की जानकारी किसी को नहीं देने की समझाइस देकर नाबालिग को उसके घर के सामने छोड कर फरार हो गया।

                     घटना की जानकारी परिवार को उस समय हुई जब पीडित नाबालिग रोते हुए अपने घर की कुण्डी खटखटायी। चाचा ने आहट सुनकर दरवाजा खोला। उसने देखा कि मासूम बच्ची डरी सहमी दरवाजे पर खड़ी रो रही है। बच्ची की हालत देख चाचा ने अपने भाई और भाभी जगाया। डरी सहमी बच्ची ने पहले तो अपनी मां को कुछ नहीं बताया। जोर देने के बाद नाबालिग ने अपने साथ हुए दुष्कर्म होने की जानकारी दी।

                     सारी जानकारी के बाद बच्ची के परिजन थाना पहुचे। मामले में शिकायत कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 363,366 अपहरण, 376 दुष्कर्म और 506,380 आईपीसी 4,6 पास्को एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। नाबालिग को जांच के लिए आज जिला चिकित्सालय भेजा गया है। जांच अधिकारी के अनुसार मामले में आईपीसी की धारा के साथ पास्को एक्ट में जुर्म दर्ज अज्ञात युवक की तलाश की जा रही है।

close