हड़ताल पर गए अधिकारी कर्मचारियो की जानकारी को लेकर BEO का पत्र जारी

Shri Mi
1 Min Read

नारायणपुर। नारायणपुर के जिला शिक्षा अधिकारी के निर्देश के बाद BEO ने सभी प्राचार्य और संकुल समन्वयकों को पत्र जारी कर हड़ताल मे गए अधिकारी कर्मचारियो की सूची उपलब्ध कराने की बात कही है। गौरतलब है कि शुक्रवार शाम ही जीएडी की तरफ से पूर्व निर्धारित निर्देश के मुताबिक हड़ताल पर गए कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। माना जा रहा है कि जल्द ही इस संदर्भ में कार्यवाही शुरू हो जाएगी।

Join Our WhatsApp Group Join Now

आपको बता दें कि महंगाई भत्ता और एचआरए को लेकर प्रदेश भर के करीब चार लाख से ज्यादा कर्मचारी हड़ताल पर गए थे। पांच दिवसीय हड़ताल को राज्य सरकार ने बेहद गंभीरता से लिया था। आदेश जारी कर राज्य सरकार ने साफ संकेत दे दिए थे 5 दिन की हड़ताल अवधि का वेतन कर्मचारियों को नहीं मिलेगा। हड़ताल करने वालों का सामूहिक अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा। जितने दिन कर्मचारी हड़ताल पर रहे हैं, उस अवधि को ब्रेक इन सर्विस माना जाएगा। राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के 4 लाख हड़ताली अधिकारी-कर्मचारियों को 2006 का एक आदेश याद दिलाया है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close