Weekly Horoscope-इस सप्ताह कन्या और तुला राशि वालों धनलाभ के योग, जानें बाकी राशियों का हाल

Shri Mi
7 Min Read

Weekly Horoscope: इस साप्ताहिक भविष्यफल विशेष में आप अपनी राशिनुसार जान सकते हैं, 06 फरवरी से 12 फरवरी 2023 तक का साप्ताहिक राशिफल। इस भविष्यफल में आपको जीवन के अलग-अलग पहलुओं के लिहाज से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जा रही हैं। इए जानते हैं सभी राशियों का राशिफल…

Join Our WhatsApp Group Join Now

मेष राशि (Aries Zodiac)

  • यह सप्ताह आपको शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
  • सप्ताह की शुरुआत में ही आपको अकास्मिक धनलाभ हो सकता है।
  • निवेश और खरीदारी में जल्दबाजी से बचें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • सप्ताह के अंत तक किसी मांगलिक या धार्मिक कार्य में शामिल होने का अवसर प्राप्त होगा।
  •  दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

वृष राशि (Taurus Zodiac)

  • आपको ये सप्ताह मिलाजुला साबित हो सकता है।
  • इस सप्ताह आपके कारोबार को लेकर कुछ चिंताजनक स्थितियां हो सकती हैं।
  • भूमि-भवन से जुड़े विवाद आपकी चिंता का बड़ा कारण बनेंगे।
  • इस सप्ताह के मध्य में पारिवारिक मामलों में पैसे का खर्च कुछ अधिक हो सकता है, जिससे आपका बजट बिगड़ सकता है।
  • जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रहेगा।

मिथुन राशि (Mithun Zodiac)

  • यह सप्ताह आपको उतार- चढ़ाव भरा साबित हो सकता है।
  • कारोबार के लिए लिया गया पुराना कर्ज परेशानी भी खड़ी कर सकता है।
  • सप्ताह की शुरुआत में करियर-कारोबार के सिलसिले में लंबी या छोटी दूरी की यात्रा संभव है। यात्रा में सेहत का ध्यान रखें।
  • सप्ताह के अंत में व्यापार में अच्छा धनलाभ हो सकता है।
  • किसी बात को लेकर मानसिक अशांति हो सकती है।
  • दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा।

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

  • आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिश्रित फलदायक साबित हो सकता है।
  • सप्ताह की शुरुआत में बनते कामों में बाधा आने से मन खिन्न रहेगा।
  • व्यापारियों को कारोबार में कंपटीटर से कड़ा मुकाबला करना पड़ सकता है।
  •  नौकरीपेशा लोगों के लिए नए मार्ग खुलेंगे।
  • इस सप्ताह पेट से संबंधित परेशानी हो सकती है।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे।

सिंह राशि (Leo Zodiac)

  • आप लोगों के लिए यह सप्ताह लाभदायक साबित हो सकता है।
  • इस सप्ताह आपकी पद प्रतिष्ठा में वृद्धि संभव है और सभी का सहयोग पाएंगे।
  • आय के अतिरिक्त स्रोत बनें और संचित धन में वृद्धि होगी।
  • भूमि-भवन से जुड़े विवाद में फैसला आपके हक में आ सकता है।
  • इस सप्ताह सेहत के मामले में आपको पानी से एलर्जी आदि होने की आशंका है।
  •  वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

कन्या राशि (Kanya Zodiac)

  • यह सप्ताह आपको शुभ फलदायी साबित हो सकता है।
  • इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में मान सम्मान में वृद्धि होगी।
  • व्यापारियों को इस सप्ताह नए ऑर्डर आने से अच्छा धनलाभ हो सकता है।
  • व्यापारी इस सप्ताह कारोबार का विस्तार कर सकते हैं।
  • नौकरीपेशा लोगों को इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है।
  •  वैवाहिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

तुला राशि (Tula Zodiac)

  • आप लोगों के लिए ये सप्ताह अच्छा परिणाम लेकर आएगा।
  • इस सप्ताह आपको करियर और कारोबार से जुड़ी शुभ सूचना मिल सकती है।
  • धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आप किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
  • इस सप्ताह आप घर से जुड़ा कोई लग्जरी आयटम खरीद सकते हैं।
  • इस सप्ताह आप परिवार या दोस्तों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
  • दांपत्य जीवन सुखमय बना रहेगा

वृश्चिक राशि (Scorpio Zodiac)

  • यह सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को अनुकूल साबित हो सकता है।
  • व्यापारियों के लिए यह सप्ताह सामान्य ही रहने वाला है, लेकिन उधार धन वापस मिल सकता है।
  •  व्यवसाय के संबंध में की गई यात्रा शुभ और मनचाहा लाभ दिलाने वाली रहेगी।
  • इस दौरान आप मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं। इसलिए लापरवाही नहीं बरतें।
  • दांपत्य जीवन को सुखमय बनाने के लिए जीवनसाथी की भावनाओं की अनदेखी न करें।

धनु राशि (Dhanu Zodiac)

  • आप लोगों के लिए यह सप्ताह मिलाजुला साबित होने वाला है।
  • इस सप्ताह खर्च पर नियंत्रण रखें, अन्यथा आपका बजट बिगड़ सकता है।
  • बेरोजगार लोगों को इस सप्ताह नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है या बात चल सकती है।
  • इस सप्ताह आपक किसी धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं।
  • दोस्तों या परिवार के सदस्यों के साथ आप कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं।
  • जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

मकर राशि (Makar Zodiac)

  • यह सप्ताह मकर राशि के जातकों को शुभ और सुखद साबित हो सकता है।
  • इस सप्ताह कारोबार में मनचाहा लाभ प्राप्त होगा।
  •  राजनीति से जुड़े लोगों को इस सप्ताह किसी पद की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही इस दौरान आपकी समाज में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
  • घर में कोई शुभ कार्य संपन्न हो सकता है।
  • अविवाहित लोगों का विवाह तय हो सकता है या बात चल सकती है।
  • जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन थोड़ा चिंतित रह सकता है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

  • यह सप्ताह आपको उतार- चढ़ाव भरा साबित हो सकता है।
  • इस सप्ताह आय के मुकाबले खर्च की अधिकता हो सकती है, जिससे आपका बजट थोड़ा गड़बड़ा सकता है।
  • लेनदेन में इस हफ्ते सतर्कता दिखाएं, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • पूर्व में किए गए निवेश से लाभ हो सकता है।
  • घर-परिवार के साथ हंसी-खुशी पल बिताने के अवसर प्राप्त होंगे।
  • जीवनसाथी के साथ कुछ मनमुटाव हो सकता है।

मीन राशि (Pisces Zodiac)

  • यह सप्ताह मीन राशि के जातकों को सुखद और लाभप्रद साबित हो सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों का इंक्रीमेंट या प्रमोशन की बात चल सकती है या हो सकता है।
  • नौकरीपेशा लोगों की अतिरिक्त आय के नए स्रोत बनेंगे।
  • संचित धन में वृद्धि होगी।
  • निवेश करने से पहले किसी एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
  • दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close