Weekly Horoscope- साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति

Shri Mi
9 Min Read

Weekly Horoscope-लग्नराशि पर आधारित कलाशांति ज्योतिष साप्ताहिक राशिफल में जानिए, आपका पारिवारिक जीवन, आर्थिक दशा, स्वास्थ्य व कार्यक्षेत्र में आपकी स्थिति, इस सप्ताह कैसी रहेगी और यह भी कि इस सप्ताह आपको क्या-कुछ मिलने वाला है, आपके लिए क्या-क्या करना फायदेमंद रहेगा और परेशानियों से बचने के लिए आपको कौन-कौन सी सावधानियां बरतनी चाहिए।

Join Our WhatsApp Group Join Now

मेष लग्नराशि : इस सप्ताह मेष राशि के जातकों को व्यापार से सम्बन्धित अच्छे लाभ प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार वृद्धि हेतु किये जा रहे प्रयासों में इस हफ्ते सफलता की प्राप्ति मिल सकती है। साझेदारों के साथ मिल कर कोई नया कारोबार शुरू कर सकते हैं। मान सम्मान में वद्धि के अवसर की प्राप्ति होगी। इस हफ्ते किसी मनोकामना की पूर्ति संभव है। खेलकूद से जुड़े छात्रों के लिए हफ्ता अच्छे फल देने बाला रहेगा। पारिवारिक तथा वैवाहिक जीवन अच्छा बना रहेगा।

Weekly Horoscope-वृषभ लग्नराशि : इस सप्ताह वृषभ राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र तथा दैनिक जीवन में कुछ कठिनाइयों का अनुभव प्राप्त होगा। कार्यों को लेकर अनिर्णय की स्थिति बनी रह सकती है। इस हफ्ते अपने इर्द गिर्द लोगों से थोड़ा संभलकर रहेंं, कोई आपके सम्मान को ठेस पंहुचा सकता है। अविवाहितों को विवाह के लिए अच्छे प्रस्ताव प्राप्त हो सकते है। रोजगार से सम्बन्धित यात्राएं हो सकती है। पारिवारिक जीवन सुखमय बना रहेगा।

Weekly Horoscope-मिथुन लग्नराशि : इस सप्ताह मिथुन राशि के जातकों को अच्छे लाभ मिलने की सम्भावना बन रही है। इस हफ्ते आपको आय के अन्य श्रोत भी प्राप्त हो सकते हैं। नौकरी तथा व्यापार में स्थिति सामान्य तथा सुचारु रूप से चलती रहेगी। इस हफ्ते आप मनोरंजक यात्रा का लुफ्त उठा सकते है। तीर्थस्थल पर आपका धन खर्च हो सकता है। संतान से लाभ मिल सकता है। संतान की चाहत रखने वालों की मनोकामना पूर्ण हो सकती है। हफ्ते के अंतिम भाग में घरेलू समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

कर्क लग्नराशि : इस सप्ताह कर्क राशि के जातकों की सुख सुव‍िधाओं में वृद्धि हो सकती है। नौकरी पेशा वर्ग के जातकों को कार्यों में सफलता की प्राप्ति मिलेगी। इस हफ्ते अधिकारी वर्ग की कृपा आप पर बनी रहेगी। नौकरी में पद लाभ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। छात्रों द्वारा दी गयी परीक्षाओं में आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। माता तथा संतान सुख प्राप्त होगा। पारिवारिक सुख इस हफ्ते अच्छा बना रहेगा। हफ्ते के अंत में सेहत बिगड़ सकती है। यात्राओं के योग रहेंगे तथा आपके खर्चो में वृद्धि हो सकती है।

Weekly Horoscope-सिंह लग्नराशि : इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को कोई शुभ समाचार मानसिक प्रसन्नता दे सकता है। इस हफ्ते आपका नए लोगो से मिलना जुलना हो सकता है, जो आपको व्यावसायिक लाभ दिलाने में मददगार साबित होंगे। इस हफ्ते आपको भाई बहनों से अधिक स्नेह प्राप्त होगा। नौकरी कर रहे जातकों को उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है तथा नयी नौकरी के अच्छे प्रस्ताव आपको मिल सकते है। संतान की सेहत तथा उनके व्यव्हार को लेकर आप चिंतित हो सकते हैं। अचानक धन का लाभ मिल सकता है।

कन्या लग्नराशि : इस सप्ताह कन्या राशि के जातकों को सेहत सम्बन्धी दिक्क़तें परेशान कर सकती हैं।आप अपने अंदर आत्मविश्वास की कमी को महसूस कर सकते हैं। पिता के साथ आपके सम्बन्ध बिगड़ सकते हैं। नौकरी कर रहे जातकों को इस हफ्ते कार्यों को लेकर अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में उच्च वर्ग के लोगों के साथ सामंजस्य बनाये रखें। हफ्ते के मध्य में आप कुछ राहत महसूस करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। छात्रों के लिए हफ्ता कुछ अच्छे परिणाम दे सकता है।

तुला लग्नराशि : इस सप्ताह तुला राशि के जातकों की कोई मनोकामना पूर्ण हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में स्थिति अच्छी बनी रहेगी। इस हफ्ते आपका दिमाग कार्यों को तेजी से समझने तथा करने वाला रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखा जा सकता है। लेखन व साहित्य के कार्यों से जुड़े जातकों के लिए हफ्ता लाभकारी रहेगा। परिवार के साथ अच्छा समय व्यतीत कर सकते हैं। जीवनसाथी तथा संतान के ऊपर आपका धन व्यय हो सकता है। इस हफ्ते आलस्य तथा व्यर्थ के तनावों से अपने आप को दूर रखना हितकारी रहेगा।

वृश्चिक लग्नराशि : इस सप्ताह वृश्चिक राशि के जातकों को सेहत से जुडी कुछ समस्यायें बनी रह सकती हैं। इस हफ्ते आप धन सम्बन्धी विषयों को लेकर चिंतनशील बने रहेंगे। इस हफ्ते आपके द्वारा किये जा रहे कार्यों से होने बाले लाभों को लेकर सोच विचार कर सकते हैं। इस हफ्ते आपका मित्रों के साथ बाहर खानापीना तथा घूमना फिरना हो सकता है। व्यापारी वर्ग के लिए हफ्ता धन लाभ वाला रहेगा। कार्यों से सम्बन्धित कुछ यात्राएं करनी पड़ सकती हैं। हफ्ते के अंतिम भाग में धन का खर्च अधिक हो सकता है।

धनु लग्नराशि : इस सप्ताह धनु राशि के जातकों को अच्छे लाभों की प्राप्ति हो सकती है। इस हफ्ते आप अपनी आय वृद्धि के लिए अधिक भागा दौड़ी करेंगे। इस हफ्ते आप जनता तथा सामाजिक लोगों के हित के लिए कुछ अच्छे कार्य कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों तथा अधिकारी वर्ग का सहयोग आपको प्राप्त होगा। व्यापारिक वर्ग के जातकों के लिए हफ्ता भागदौड़ वाला बना रहेगा। छात्रों को इस हफ्ते शुभ समाचार प्राप्त हो सकते हैं। जीवनसाथी के साथ मन मुटाव या उनकी सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं।

मकर लग्नराशि : इस सप्ताह मकर राशि के जातकों को मानसिक तनाव परेशान कर सकते हैं। इस हफ्ते आपकी सेहत भी गड़बड़ बनी रह सकती है, अतः अपने खान-पान का उचित ध्यान रखें। संतान के मामले में आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी कर रहे जातकों के लिए हफ्ता अच्छा बना रहेगा। पिता की तरफ से आपको लाभ की प्राप्ति हो सकती है। हफ्ते के मध्य में कुछ धन लाभ मिल सकता है। छात्रों को अपने प्रयासों का सुखद परिणाम मिलेगा। इस हफ्ते खर्चा अधिक बना रह सकता है।

कुंभ लग्नराशि : इस सप्ताह कुंभ राशि के जातकों को भाग्य का सहयोग मिलने से कार्यों को गति मिलेगी तथा सभी कार्य सुचारु रूप से संपन्न होंगे। नौकरी तथा व्यवसाय में आपको अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। हफ्ते के शुरुआती दिनों में आपको लाभ के कई अवसर प्राप्त होंगे। इस हफ्ते आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। माता तथा संतान का ध्यान रखेंं, उनकी सेहत को लेकर परेशान हो सकते है। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपसी तालमेल अच्छा बना रहेगा। वैवाहिक जीवन में अगर किसी तरह की परेशानी है, तो उसमें राहत मिल सकती है।

Weekly Horoscope-मीन लग्नराशि : इस सप्ताह मीन राशि के जातकों को अपनी वाणी व्यव्हार के कारण लाभ प्राप्त हो सकते है। कार्यक्षेत्र में कार्यों को लेकर आप अधिक परिश्रम करेंगे तथा सफल भी रहेंगे। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों के साथ मेलजोल बनाये रखें। किसी अपने का अभद्र व्यवहार आपके मन को व्यथित कर सकता है। रोजगार को लेकर की जा रही दौड़-धूप में आपको सफलता मिलेगी। इस हफ्ते अचानक धन का आगमन आपको ख़ुशी प्रदान करेगा। हफ्ते के अंतिम भाग में मानसिक दुव‍िधा में वृद्धि हो सकती है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close