Guru-Surya Yuti 2024: गुरु और सूर्य की युति से चमकेगी इन तीन राशिवालों की किस्मत, हर कार्य में सफलता के साथ धनलाभ

Shri Mi

Guru-Surya Yuti 2024।हर एक ग्रह एक निश्चित काल के बाद अपनी चाल और राशि परिवर्तन करते हैं। इन ग्रहों की राशि परिवर्तन का प्रभाव सभी 12 राशियों के जातकों पर पड़ता है। इसी के चलते ग्रहों के राजा यानी सूर्य ग्रह अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

Guru-Surya Yuti 2024।ज्योतिष गणना के अनुसार 14 मई को सूर्य ग्रह मेष राशि से निकलकर वृष राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इसके एक महीने बाद तक यानी 14 जून तक सूर्य इसी राशि में विराजमान रहेंगे।

Guru-Surya Yuti 2024।वृषभ राशि में पहले से गुरु विराजमान हैं। सूर्य ग्रह के प्रवेश करने के बाद वृषभ राशि में सूर्य और गुरु का मिलन होगा। इन दोनों ग्रहों की युति सभी राशियों में से 3 राशियों के लिए बहुत शुभ मानी जा रही है। इन राशियों को खूब सफलता मिलेगी और धनलाभ भी हो सकता है।

मेष राशि
Guru-Surya Yuti 2024 : मेष राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर काफी शुभ साबित होने वाला है। इस समय भाग्य का साथ मिलेगा और रुके हुए कार्य पूरे होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होता दिख रहा है। आकस्मिक धनलाभ होने के योग बन सकते हैं। आय के नए स्त्रोत भी बन सकते हैं। अगर आप विदेश यात्रा करने का विचार कर रहे हैं तो ये अनुकूल रहेगा। नौकरीपेशा लोगों के लिए समय अच्छा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में आ रही समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है।

सिंह राशि
Guru-Surya Yuti 2024।वृषभ राशि में होने वाले गुरु और सूर्य का मिलन सिंह राशि के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में तरक्की के योग बनेंगे। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। इस समय आप धार्मिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। पारिवारिक संबंध मजबूत होंगे। माता-पिता के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग कर सकते हैं। किसी कार्य की शुरुआत करने जा रहे हैं तो माता-पिता का आशीर्वाद जरूर लें, अच्छे परिणाम मिलेंगे। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। सेहत का ध्यान रखें और हर छोटी सी छोटी बीमारी को गंभीरता से लें।

कुंभ राशि
Guru-Surya Yuti 2024 : कुंभ राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर फलदायक रहने वाला है.। इस समय आपको कोई गुड न्यूज सुनने को मिल सकती है। नौकरी की समस्याएं दूर होंगी और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को मनचाही जॉब मिल सकती है।

व्यापारियों के लिए समय अच्छा है, इस समय मोटा मुनाफा होने के प्रबल योग बनेंगे।आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी। विवाहित लोगों को जीवनसाथी का भरपूर सपोर्ट मिलेगा। साथ ही जिन लोगों की शादी नहीं हुई है उनके लिए रिश्ता आ सकता है।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close