CG NEWS: छुट्टी की ख़बरः चेट्रीचंड पर गुरूवार को अवकाश रहेगा, स्कूल की परीक्षाएं यथावत रहेंगी

Chief Editor
2 Min Read

CG NEWS:रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने गुरुवार 23 मार्च को चेट्रीचंड ( चैती चांद ) महोत्सव के लिए प्रदेश के सभी नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया है। इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी की गई है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

अधिसूचना में कहा गया है कि 11 अक्टूबर 2022 को 2023 के लिए अवकाश घोषित किए गए हैं। जिसमें चेट्रीचंड ( चैती चांद ) हेतु गुरुवार 23 मार्च को एच्छिक अवकाश घोषित किया गया है। राज्य शासन इस अधिसूचना के माध्यम से 23 मार्च गुरुवार को चेट्रीचंड ( चैती चांद ) महोत्सव के लिए राज्य के सभी नगर निगम व नगरपालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित करता है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से अधिसूचना जारी होने के बाद स्कूल शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी किया है। जिसमें कहा गया है कि 23 मार्च गुरुवार को चेट्रीचंड (चैती चांद) महोत्सव के लिए राज्य के सभी नगर निगम व नगर पालिका क्षेत्रों में सामान्य अवकाश घोषित किया गया है। इस अधिसूचना के परिपालन में छत्तीसगढ़ राज्य अंतर्गत समस्त शालाओं में 23 मार्च को पूर्व से निर्धारित परीक्षाएं यथावत रहेंगी । शेष के लिए 23 मार्च को चेटीचंड महोत्सव का अवकाश रहेगा।

close