Daily Horoscope-बुधवार इन लोगों की झोली में भरेगी खुशी,अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना

Shri Mi
10 Min Read

Daily Horoscope, Aaj Ka Dainik राशिफल 6 September 2023: सितारों की चाल पर हमारे जीवन की गतिविधि निर्धारित होती है। इसे हम राशिफल के माध्यम से बहुत हद बताते है। अक्सर लोग राशिफल को लेकर बहुत अधिक उत्सुक रहते हैं कि उनका आज का राशिफल कैसा होगा। किस राशि को आज के दिन खास सावधानी बरतनी होगी और किस राशि के लिए दिन बेहद खास होगा। हम आपको हर दिन आपके राशिफल (Daily Horoscope) की जानकारी देंगे जिसके जरिए आप अपनी दिनचर्या में खास बातों को ध्यान रख सकते हैं। राशिफल से पहले आज का पंचांग देख लेते है.

Join Our WhatsApp Group Join Now

सप्तमी 03:37 PM तक उसके बाद अष्टमी,
आज का नक्षत्र-कृत्तिका 09:20 AM तक उसके बाद रोहिणी
आज का करण-बव और बालव
आज का पक्ष- कृष्ण पक्ष
आज का योग-वज्र
आज का वार- बुधवार

मेष राशि (Aries Horoscope) मेष राशि आज ऑफिस में आप कुछ लोगों को प्रभावित कर सकते हैं। आप नौकरी बदलने या अतिरिक्त आय के लिए भी विचार कर सकते हैं। इसमें आप भाग्यशाली हो सकते हैं। नई शुरुआत करने में भी आपको सफलता मिल सकती है। अटका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। अचानक धन लाभ हो सकता है। व्यापार में नए सौदे हो सकते हैं।
आज क्या न करें- आज घर से किसी को खाली हाथ न लौटने दें।
आज का शुभ रंग- पीला
आज का मंत्र- आज गुड़ का दान और हनुमान जी की पूजा करें।

वृष राशि (Taurus Horoscope) वृष राशिवालों आज आपको विभिन्न स्तरों पर मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। आप असमंजस की स्थिति में रहेंगे और यह स्थिति आपको समय पर काम पूरा करने से रोकेगी। कुछ व्यावसायिक योजनाओं को इस समय संसाधनों की कमी के कारण रोकना पड़ सकता है। स्वास्थ्य आपके लिए कुछ चिंता का कारण बन सकता है। उत्तरार्द्ध में, स्थिति में सुधार होगा और कठिनाइयों का समाधान होगा।

आज क्या न करें- किसी से किया वादा तोड़ेंगे।

आज का शुभ रंग- नीला

आज का मंत्र- आज हरी वस्तुओं का दान और गणेश जी की स्तुति करें।

मिथुन राशि ( Gemini Horoscope ) मिथुन राशिवाले आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी महत्वपूर्ण घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। प्रेम-संबंध में आपको कोई सुखद सरप्राइज मिलेगा। दोस्तों के साथ आउटिंग पर जाने से आपको खुशी मिलेगी। पैसों से जुड़ी चिंताएं दूर होंगी। साथ ही रुका हुआ पैसा भी मिलेगा। दक्षता के बल पर आपको आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे।

आज क्या न करें- आज मांस मदिरा के सेवन करने से बचेंय़

आज का शुभ रंग-लाल

आज का मंत्र- पीली वस्तु या केले का दान और गुरुभगवान की पूजा करें।

कर्क राशि (Cancer Horoscope ) कर्क राशिवाले के लिए आज आपकी चिंता कम रहेगी और इससे आपका मन प्रसन्न रहेगा. व्यापार में रुकावटें आएंगी। प्रतिस्पर्धियों से विवाद होने की संभावना है। आपका ध्यान परिवार और धन पर रहेगा। हर मौके का फायदा उठाने की कोशिश करें। आपके सभी काम आसानी से और समय पर हो सकते हैं।

आज क्या न करें- बच्चों के साथ किया वादा न तोड़ें।

आज का शुभ रंग-हरा

आज का मंत्र- आज गेहूं और गुड़ का दान करें।

सिंह राशि ( Leo Horoscope) सिंह राशि वाले आज व्यापार में लाभ के योग हैं. नौकरीपेशा लोगों के लिए समय सही है। रुके हुए काम पूरे होंगे। पुरानी समस्याएं सुलझ सकती हैं। शत्रुओं पर विजय मिलने के योग हैं। नए कार्य करने के इच्छुक रहेंगे। कुछ बड़ी जिम्मेदारियां भी पूरी हो सकती हैं। आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। कारोबारी फैसले सोच-समझकर लें। कोई बड़ा लाभ मिलने के भी योग बन रहे हैं। आप पर कई तरह की जिम्मेदारियां आ सकती हैं।

आज क्या न करें- तामसिक भोजन से बचें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र- आज लोहा और तेल का दान करें।

कन्या राशि ( Virgo Horoscope ) कन्या राशि वालों आज शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है. आप सकारात्मक सोच रखेंगे। आप लोगों को प्रभावित करने के लिए अपने संचार कौशल का उपयोग करेंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। कुछ के लिए वांछित स्थानान्तरण भी हो सकता है। यदि आप अपना खुद का व्यवसाय चला रहे हैं, तो विस्तार योजनाओं को लागू करने का यह एक अच्छा समय है।

आज क्या न करें- घर में किसी अपने से झूठ न बोले।

आज का शुभ रंग- बैंगनी

आज का मंत्र- आज मक्के का दान करें और गरीबों को भोजन खिलायें।

तुला राशि ( Libra Horoscope ) तुला राशि आज आपको अपने रिश्तेदारों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है. करियर में आपको अपने गुरु का सहयोग मिल सकता है। अपने स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए आपको सुबह टहलना चाहिए। इससे आप ताजगी से भरपूर रहेंगे। आप नेगेटिव सोचकर खुद को थोड़ा दुखी रख सकते हैं। परिवार के सदस्यों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं

आज क्या न करें-किसी को चोट देने से बचें।

आज का शुभ रंग- हरा

आज का मंत्र – आज चना का दान करें और सूर्य की पूजा से लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि ( Scorpio Horoscope ) वृश्चिक राशिआज आप दुविधा में रहेंगे. काम का बोझ अधिक रहेगा। नया काम शुरू न करें। आपका खराब व्यवहार आपको परेशानी में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव का त्याग करें अन्यथा किसी से विवाद होने की संभावना है। आज आपको खुद को स्वस्थ रखने के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिए जो आवश्यक हो वही करें और अनावश्यक चीजों से बचें।

आज क्या न करें- आज घर में लहसून प्याज का इस्तेमाल न करें।

आज का शुभ रंग- भूरा

आज का मंत्र- आज लड्डू का भोग लगाए और गुरु की सेवा करें।

धनु राशि ( Sagittarius Horoscope ) धनु राशि आज अचानक लाभ मिलने के योग हैं। अगर आपका पार्टनर भी आपकी मदद करेगा तो धन लाभ हो सकता है। पुराना कर्ज खत्म हो सकता है। बेवजह के खर्चों पर नियंत्रण किया जा सकता है। आय के नए स्रोत मिलने के भी योग हैं। ऑफिस में नया काम या नई जिम्मेदारी मिल सकती है।

आज क्या न करें- घर में आज लौह सामानों का खरीदारी से बचें।

आज का शुभ रंग- गुलाबी

आज का मंत्र- आज कुत्ते की सेवा करें और रोटी खिलाये।

मकर राशि ( Capricorn Horoscope ) मकर राशि आज आपके लिए अनुकूल रहेगा। परिवार में किसी शुभ आयोजन की रूपरेखा बनेगी। विद्यार्थी अपना समय पढ़ाई में व्यतीत करेंगे, इससे उन्हें सफलता मिलेगी। आप सुबह वर्कआउट करना शुरू कर सकते हैं, जिससे आप फिट रहेंगे। व्यापार से जुड़े सुनहरे अवसर आपको प्राप्त होंगे। सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी। आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। नौकरीपेशा जातकों को कार्य में लाभ मिलेगा। कार्यस्थल पर आपका काम बेहतरीन रहेगा। गायत्री मंत्र का जाप करें, समाज में आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।

 

आज क्या न करें- आज माता-पिता से विवाद करने से बचें।

आज का शुभ रंग- सफेद

आज का मंत्र – आज गौ सेवा करें लाभ मिलेगा।

कुंभ राशि ( Aquarius Horoscope ) कुंभ राशि आज व्यापार के संदर्भ में अपेक्षित सफलता प्राप्त होना संभव है. आपकी आमदनी में वृद्धि हो सकती है। कहीं से अचानक धन लाभ या उपहार मिल सकता है। खर्च पर नियंत्रण रखना होगा। परिस्थितियाँ आपके पक्ष में रहेंगी। मन प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी या प्रेम संबंधों पर गुस्सा करना उचित नहीं होगा। पारिवारिक संदर्भ में किसी बुजुर्ग व्यक्ति को अचानक स्वास्थ्य संबंधी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आज क्या न करें-आज घर में प्याज-लहसून न बनायें।

आज का शुभ रंग- पीला

आज का मंत्र- सुंदरकांड का पाठ करें।

मीन राशि ( Pisces Horoscope) मीन राशि आज दिन बोझिल और आलस्य के कारण आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है. आज आप किसी ऑफिस मीटिंग में हिस्सा लेंगे। आज आपके विचारों को महत्व मिलेगा। आपके सुझाव लाभदायक होंगे। परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। वाद-विवाद में आपकी जीत होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करेंगे।

आज क्या न करें- आज फ्लर्टिंग से बचें तो अच्छा है।

आज का शुभ रंग – 9, लाल

आज का मंत्र- आज सूर्य नमस्कार और सूर्य को जल चढ़ाएं।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close