पिता ने बहू पर लगाया हत्या का आरोप

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG-20161202-WA0022बिलासपुर— उस्लापुर निवासी संतोष सिंह के परिजनों ने  बहू पर बेटे की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस कार्यालय पहुंचकर परिजनों ने बताया कि बहू ने घटना के दिन बेटे के साथ मारपीट की थी। उन्हें पूरा विश्वास है कि बहू ने किसी के साथ मिलकर बेटे की हत्या की है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                           संतोष के माता पिता ने आज पुलिस कार्यालय पहुंचकर एसपी मयंक श्रीवास्तव से बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार बहू ने किसी के साथ मिलकर संतोष की हत्या की है। परिजनों ने बहू के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। मालूम हो उस्लापुर निवासी संतोष सिंह की लाश 16 अक्टूबर की घर में फांसी पर लटकी मिली थी। घटना की जानकारी मृतक संतोष की पत्नी ने मोबाइल से अपनी बेटी को  दी। संतोष की बेटी दादा-दादी के साथ रहती है।

                 सूचना मिलने के बाद संतोष का पिता विष्णु सिंह रिश्तेदारों के साथ तत्काल घटनास्थल उस्लापुर पहुंच गए। पूछताछ के बाद विष्णु सिंह ने सकरी चौकी मेंं बहू के खिलाफ हत्या का आरोप लगाते हुए शिकायत की। लेकिन आज कार्रवाई नहीं हुई।

                           विष्णु सिंह ने एसपी से बताया कि 15 अक्टृबर की रात नौ बजे बहू ने मेरे छोटे बेटे को मोबाईल पर बताया था कि संंतोष नशे में है। जिसके कारण उसकी पिटाई कर रही हूं। मोबाइल पर छोटे बेटे ने बहू को समझाया कि मारपीट ना करे। समझाबुझाकर मामले को शांत करें। लेकिन दूसरे दिन सुबह संतोष की पत्नी ने पोती दुर्गा को मोबाईल पर बताया कि उसके पापा ने आत्महत्या कर ली है।

close