सरकारी विश्वविद्यालयों ने दिये है महान लोग-अमर

Shri Mi
3 Min Read

ggu_amar_establishment♦केंद्रीय विश्वविद्यालय में स्थापना दिवस समारोह में शामिल हुए अमर अग्रवाल
♦कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता ने दिलाई छात्र-परिषद को शपथ
बिलासपुर।गुरु घासीदास विश्वविद्यालय ने केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में उन्नयन के बाद रविवार को आठवां स्थापना दिवस एवं छात्रसंघ शपथ ग्रहण समारोह 2016-17 आयोजित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि वाणिज्यिक कर, नगरीय प्रशासन, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री अमर अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालयों में देश के भविष्य का निर्माण होता है।रजत जयंती सभागार में आयोजित उक्त समारोह को सम्बोधित करते हुए श्री अग्रवाल ने कहा कि विश्वविद्यालय जितना अधिक प्रगति करेगा, देश का भविष्य उतना ही उज्ज्वल होगा। गुरु घासीदास विश्वविद्यालय को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिये जाने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत का भविष्य शिक्षण संस्थानों में है।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                                      अमर अग्रवाल ने छात्र परिषद के सदस्यों से अपेक्षा की कि वे शैक्षणिक व्यवस्था सुधार के लिए प्रयास करें। इतिहास गवाह है कि विश्व में जितने भी महापुरुष हुए हैं, उन्होंने सरकारी विद्यालयों-महाविद्यालयों में पढ़ाई की है। उन्होंने सबसे अधिक शिक्षा पर बल दिया ताकि यहां से छात्र शिक्षा प्राप्त कर विश्वविद्यालय नाम रोशन करें।

                                                      इससे पहले स्थापना दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए विश्वविद्यालय की माननीय कुलपति प्रोफेसर अंजिला गुप्ता ने कहा कि सभी समस्याओँ का एक के बाद एक समाधान कर विश्वविद्यालय तेजी से आगे बढ़ रहा है। प्रोफेसर गुप्ता ने भरोसा दिलाया कि वे विश्वविद्यालय को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाने में अपनी संपूर्ण ऊर्जा के साथ प्रयास करेंगी। उन्होंने कहा कि छात्र परिषद के पदाधिकारियों का उद्बोधन सकारात्मक है, जो विश्वविद्यालय के हित में है। अत: हम सभी को मिलकर कार्य करना है ताकि यह केंद्रीय विश्वविद्यालय उतोरोत्तर प्रगति करते हुए नये अकादमिक ऊंचाइयों को पा सके।

                                                   कुलपति महोदया ने छात्र-परिषद के अध्यक्ष मेघेंद्र शर्मा, उपाध्यक्ष विकास कुमार शर्मा, सचिव शैलेष कुमार पांडे एवं सह-सचिव मुकेश साहू एवं परिषद के सभी सदस्यों को शपथ दिलाई। इस मौके पर 12 जनवरी 2017 को आयोजित भाषण प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओँ को पुरस्कार वितरित किये गये। स्वागत भाषण अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर एसवीएस चौहान ने दिया। मुख्य चुनाव अधिकारी प्रोफेसर एलपी पटेरिया ने छात्र परिषद के गठन की प्रक्रिया की संक्षिप्त जानकारी दी।

कैलेंडर व न्यूज लैटर का विमोचन
स्थापना दिवस समारोह में मुख्य अतिथि श्री अमर अग्रवाल ने गुरु घासीदास विश्वविद्यालय के तिमाही न्यूज लेटर एवं वॉल तथा टेबिल कैलेंडर 2017 का विमोचन किया।

By Shri Mi
Follow:
पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ राजनैतिक खबरों पर पैनी नजर
close