समस्याओं को मिलकर करेंगे दूर-सोईन

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

Mahila Diwas (2)बिलासपुर—-नार्थ ईस्ट इंस्टीट्यूट में विश्व महिला दिवस पर समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि नम्रता सोईन अध्यक्षा सेक्रो, विशिष्ठि अतिथि नम्रता कुमार उपाध्यक्ष सेक्रो और रीता नायक एक्जीकेटिव मेंबर सेक्रो ने कार्यक्रम में उपस्थित होकर महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। मुख्य वक्ता सत्य भामा अवस्थी सदस्य विशाखा कमेटी, विजयालक्ष्मी अधिवक्ता उच्च न्यायालय, कुमारी हर्षिता अधिवक्ता उच्च न्यायालय, रश्मि गौतम वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक और अध्यक्षा विशाखा कमेटी इस दौरान विशेष रुप से मौजूद थीं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                                कार्यक्रम केे प्रारंभ में उपस्थित महिलाओं और अथितियों का स्वागत किया गया। मण्डल समन्वयक बी. कृष्ण कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित किया। मुख्य अतिथि से महिलाओ कि अलग शाखा बनाने और महिला कल्याण कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित करने की मांग की। कर्मचारी कल्याण निधि समिति चेयर मेन और मुख्य कार्मिक अधिकारी पी सी नायक के प्रति आभाार भी जाहिर किया।

                            रश्मिता साहू ने स्लाईड शो कर महिला सशक्तिकरण की जानकारी दी। सुश्री महेशवरी ने ओडिशा नृत्य पेशकर सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। रेलवे स्कूल के बच्चो ने नृत्य, नाटक पेशकर अतिथियों का मनोरंजन किया। महिला कर्मचारी नीलम मिश्रा और साथियों की महिलाओं पर हो रहे अत्याचार पर पेश किए गए नाटक को सभी लोगों ने पसंद किया।

                               मुख्य अतिथि श्रीमती सोईन ने कहा कि महिलाओं की पीड़ा मेरी व्यक्तिगत पीड़ा है। महिलाओं के हितों को लेकरहमेशा कदम से कदम मिलाकर चलेंगी। सेक्रो के माध्यम से महिलाओं की समस्याओं का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।

                       कार्यक्रम में महाप्रबंधक सुनील सिंह सोईन, मुख्य कार्मिक अधिकारी पी सी नायक , मुख्य परिचालन प्रबंधक  जे एन झा, मुख्य अभियंता वर्मा, मुख्य संरक्षा अधिकारी कामले, मुख्य स्वास्थ निदेशक डा. पिपरीकर, मुख्य वाणिज्य प्रबंधक शिवराज सिंह, मण्डल रेल प्रबंधक बी गोपीनाथ मलिया और मजदूर कांग्रेस के केन्द्रीय पदाधिकारी डी के स्वाई,लक्ष्मण राव, आशुतोष स्वर्णकार,शाखा सचिव जी सी आइच, बी वेणुगोपाल, बालकृष्ण बंगारी, आर के यादव, आदि तथा महिला रेलवे कर्मचारी विशेष रूप से उपस्थित थे।

close