राजीव ने बनाया देश को आधुनिक भारत-अटल

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

Exif_JPEG_420बिलासपुर—   जिला कांग्रस कमेटी ने पूर्व प्रधान मंत्री भारत रत्न राजीव गांधी की पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया। कांग्रेसियों ने जरहाभाठा स्थित राजीव गाँधी की आदमकद प्रतिमा में माल्यार्पण कर श्रध्दांजलि दी। इस दौरान सभी ने देश के लिए उनके योगदान को याद किया।

Join Our WhatsApp Group Join Now

              श्रध्दांजली सभा को पीसीसी महामंत्री अटल श्रीवास्तव ने संबोधित किया। उन्होने कहा कि राजीव गांधी देश को कम समय में इतना कुछ दिया जिसका वर्णन मुश्किल है। उनकी सोच में आधुनिक भारत, मजबूत राष्ट्, खुशहाल जनता के साथ युवा भारत शामिल था। राजीव गांधी को पांच वर्ष के कार्यकाल में पंचायती राज अधिनियम, वयस्क मताधिकार, भारत में कम्प्यूटर लाने का श्रेय जाता है। राजीव ने आतंक वाद को खत्म करने के लिए श्रीलंका में शांति सेना भेजा। उन्होने अनेक ऐसे कार्य किए जिसके कारण तत्कालीन समय का विकाशील भारत आज विकसित राष्ट्र की श्रेणियों में शुमार है।

                     कार्यक्रम संयोजक सैय्यद ज़फर अली ने कहा कि राजीव गाँधी की प्राम्भिक शिक्षा दून स्कूल में हुई। फ्लाईंग क्लब दिल्ली से पायलेट की ट्रेनिंग की। 1980 में छोटे भाई संजय गाँधी की मृत्यु के बाद राजनीती में आए। कांग्रेस के महासचिव और  सांसद बने। संभागीय प्रवक्ता अभय नारायण राय ने कहा कि राजीव गांधी सहज सरल, सौम्य स्वभाव के साथ दृढ़ इच्छाशक्ति वाले इंसान थे। 1984 में तात्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद विषम परिस्थितियों उन्होने प्रधानमंत्री का पद संभाला। उनके मार्गदर्शन में कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव में 401 सीटों पर जीत हासिल कर इतिहास रचा । राजीव गांधी की असमय मृत्यु से कांग्रेस के साथ  देश को बड़ी क्षति हुई । वह एक होनहार युवा नेता थे। उनसे देश को बहुत अपेक्षाएं थी।

                                        श्रंद्धाजलि कार्यक्रम को माधव ओतालवर, विनोद शर्मा, आशा पाण्डे, आशीष सिंह, राम शरण यादवस जसबीर गुम्बर,शैलेन्द्र जायसवाल ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पंचराम सूर्यवंशी, ऋषि पाण्डेय, विनोद साहू समेत कई लोग मौजूद थे।

close