महापौर ने कहा-गुणवत्ता से समझौता नहीं,8 वार्डों में विकास कार्यों का लिया जायजा

BHASKAR MISHRA
3 Min Read

kishor rayबिलासपुर— महापौर किशोर राय ने नगर निगम जोन क्रमांक के विभिन्न कालोनियों और वार्डों का भ्रमण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जगह जगह पसरी गदंगी को देखते ही मेयर ने निगम सफाई अमले को जमकर डांट पिलाई। बरसात से पहले विकास कार्यों को जल्द से जल्द और ज्यादा से ज्यादा पूरा करने को कहा। महापौर ने नाली सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात भी कही।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                     महापौर किशोर राय एमआईसी सदस्यों के साथ आज जोन क्रमांक एक के विभिन्न वार्डों का भ्रमण किया। कालोनियों की सड़कों का मुआयना कर साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने को कहा। महापौर किशोर राय सुबह करीब आठ से नौ बजे के बीच राघवेन्द्र राव सभा भवन से निरीक्षण कार्यों के मुआयना में निकले। एमआईसी सदस्यों के साथ वार्ड क्रमांक एक से आठ के बीच विभिन्न विकास कार्यों का जायजा लिया।

                      वार्ड भ्रमण के दौरान किशोर राय ने सभी निर्माण कार्यों को तेजी के साथ पूरा करने को कहा । सड़क नाली निर्माण में किसी भी प्रकार की गुणवत्ताहीनता को बर्दास्त नहीं करने की बात कही। किशोर राय ने निगम स्टाफ को दो टूक कहा कि विकास कार्य निश्चित समय और मानकों के अनुसार पूरा हो। शिकायत मिलेगी तो किसी को छोड़ा नहीं जाएगा। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

                       महापौर किशोर राय ने उमेश चन्द्र कुमार,श्याम साहू के साथ शुभम विहार कालोनी का दौरा किया। नगर निगम सड़कों निरीक्षण किया। उन्होने बताया कि शुभम बिहार की सड़क लोक निर्माण विभाग ने बनाया है। लेकिन सड़क के दोनो तरफ फैले कचरे को देखकर उन्होने नाराजगी जाहिर की। किशोर राय ने कहा कि मुख्य मार्ग के दोनों तरफ एकत्रित कचरों और मलवों को जल्द से जल्द हटाया जाए। दुबारा कचरा देखने को ना मिले।

                    मेयर ने तिलकनगर, कुदुदंड, विकास नगर में चल रहे विकास कार्यों का भी जायजा लिया। शुभम विहार, 27 खोली  से लेकर कलेक्ट्रेट कार्यालय, नेहरू चौक, देवीकीनन्द चौक, राजेंद्र नगर समेत अन्य प्रमुख जगहों का भ्रमण किया। निर्माण कार्यों की प्रगति पर संतोष भी जाहिर किया। महापौर के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान एमआईसी सदस्य उमेश चन्द्र कुमार, श्याम साहू, नगर निगम अधिकारी सुधीर गुप्ता, पी के पंचायती, डॉ ओंकार शर्मा, प्रवीण शुक्ला, प्रमोद दुबे ,पूर्व पार्षद लक्ष्मी नारायण कश्यप, सुकान्त वर्मा समेत अन्य कई लोग मौजूद थे।

close