प्रदेश प्रभारी के सामने वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं में तू-तू,मैं-मैं….देखते रहे पुनिया…पूछा लड़ने वाले कौन हैं….

BHASKAR MISHRA
2 Min Read

IMG20171224203357बिलासपुर— छत्तीसगढ भवन में कांग्रेस के दो बड़े नेता राष्ट्रीय महासचिव के सामने उलझ गए। मौके पर मौजूद इस नजारे को प्रदेश प्रभारी पी.एल.पुनिया देखते रह गए। वाद विवाद इतना बढ़ गया कि पूर्व कन्द्रीय मंत्री डॉ.चरणदास महंत को बीच बचाव करना पड़ा। तब कहीं जाकर दोनों कांग्रेस नेताओं का पारा नीचे उतरा। इस दौरान पी.एल.पुनिया पूछते रहे कि आखिर ये दोनों हैं कौन..किस बात को लेकर झगड़ा कर रहे हैं।

Join Our WhatsApp Group Join Now

                      छत्तीसगढ़ भवन में स्वागत को लेकर कांग्रेस के दो बड़े नेता आपस में उलझ गए। तू,तू, मै-मै इतना बढ़ गया कि मामले को शांत कराने पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ.चरण दास महंत को बीच बचाव करना पड़ा। कुर्सी पर चुपचाप बैठे पीएल पुनिया दोनों नेताओं की लड़ाई को देखते रहे।  चरणदास महंत दोनों को डांट कर अलग किया। इस बीच पुनिया पूछते रहे कि आखिर लड़ने वाले दोनों हैं कौन…।

                              इस बीच पुनिया को जानकारी मिली कि लड़ने वाले दोनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हैं। उन्होने तत्काल डांटा….इसके पहले डॉ. चरणदास महंत दोनों को समझाते रहे। लोगों ने देखा कि दोनों नेता आपस में तू तू मै मैं करते इतना पास आ गए कि हाथा-पायी की स्थिति बन गयी। लेकिन समय रहते चरणदास महंत ने दोनों को अलग किया। वरिष्ठ नेता अभय नारायण राय नाराज होकर कमरे से बाहर चले गए। राजेन्द्र शुक्ला पुनिया की फटकार और चरणदास महंत की समझाइस के बाद चुपचाप खड़े हो गए।

close