बिलासपुर–6 दिसम्बर 2018 में अयोध्या में राममंदिर बनेगा। नरेन्द्र मोदी साल 2024 तक प्रधानमंत्री रहेंगे। इस दौरान सरकार और भारतीयों का प्रयास होगा कि पाकिस्तान कब्जे की पांच सीट वाला आधा कश्मीर भारत में शामिल हो जाए। यूएनओ में हिन्दी को मान्यता भी जल्द मिलेगी। हिन्दी वैश्विक भाषा बनकर रहेगी। लोगों का आध्यात्मिक झुकाब बढ़ा है। इसकी मूल वजह पीड़ा और समयचक्र है। लोग पीडा से छुटकारा चाहते हैं। यह बातें जगतगुरू रामानान्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य महाराज ने कही।
लोगो की पीड़ा बढ़ी है…। समय चक्र भी तेजी बदला है…पीडा से छुटकारा पाने लोगो का आध्यात्मिक झुकाब बढ़ा है। सनातन धर्म के लिए यह अच्छा संकेत है। जगतगुरू पद्मविभूषण रामानान्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य ने बताया कि पहली बार ऐसा हुआ है कि देश का प्रधानमंत्री विदेश में दुर्गा सप्तसती का पाठ किया। नवरात्रि व्रत का पालन भी किया। विश्व को योग से परिचय कराया। दुनिया योग की तरफ तेजी से भाग रही है। भारत के प्रधानमंत्री ने विदेशों में भारत भारतीय और भारतीयता को मजबूती के साथ रखा है। इसके पहले किसी भी राजनेता ने ऐसा नहीं किया। यह सब सनातनियों के लिए अच्छे संकेत हैं।
पद्मविभूषण जगतगुरू ने बताया कि अयोध्या में राममंदिर बनने का समय आ गया है। 6 दिसम्बर 2018 को राम मंदिर बनना शुरू हो जाएगा। तारीख बताने पीछे कई आधार हैं। पहला मैं खुद एलान करता हूं। 6 दिसम्बर 2018 को आयोध्या में राममंदिर बनेगा। सरकार भी ऐसा चाहती है और कोर्ट का भी फैसला हमारे पक्ष में आएगा। महाराज ने बताया कि हिन्दी को वैश्विक भाषा का दर्जा भी मिलेगा। यूएनओ में हिन्दी को मान्यता दिलाने पुरजोर प्रयास किया जा रहा है। प्रयास को जल्द ही सफलता भी मिलने वाली है।
स्वामी भद्राचार्य महाराज ने बताया कि नरेन्द्र मोदी 2024 तक प्रधानमंत्री रहेंगे। इस दौरान पाकिस्तान के कब्जे से पांच सीट वाले कश्मीर को भारत में मिलाने का प्रयास किया जाएगा। जगतगुरू ने बताया कि इस समय देश राममय हो रहा है। चारो तरफ शांति का वातावरण बनता जा रहा है। सनातन धर्म के समग्र चिन्तन को लेकर सरकार ने रामायण,कृष्ण और बुद्ध सेक्टर बनाए हैं। सभी सेक्टर अपना काम कर रहे हैं।
बातचीत के दौरान सभी श्रद्धालुओं ने जगतगुरू पद्मविभूषण रामानन्दाचार्य स्वामी रामभद्राचार्य से आशीर्वाद लेकर श्रद्धा सुमन भेंट किया। बिलासपुर के प्रथम नागरिक मेयर किशोर राय ने जगतगुरू के चरणों में गिरकर नगर की खुशहाली का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान अमित तिवारी,विनय शर्मा समेत दर्जनों श्रद्धालुओं ने आशीर्वाद लिया।