रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रदेश के राज्य प्रशासनिक सेवा के नौ अधिकारियों को क्रमोन्नति दी है। उन्हे नया वेतनमान देते हुए उनकी नई पदस्थापना की गई है। जिसमें बिलासपुर के SDM आलोक कुमार पाण्डेय भी शामिल हैं। उन्हे संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर से अपर कलेक्टर बिलासपुर के रूप में पदस्थ किया गया है।
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि राज्य प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ श्रेणी वेतनमान में कार्यरत 9 अधिकारियों को 4 दिसंबर 2017 से प्रवर श्रेणी वेतनमान में नियुक्ति ( क्रमोन्नति ) प्रदान करते हुए उन्हे पदस्थापना दी जाती है। इस सूची के अनुसार जोगेन्द्र नायक- संयुक्त कलेक्टर जिला रायपुर को अपर कलेक्चर जिला रायपुर,सुश्री रेखा बंसवार – संयुक्त कलेक्टर जिला मुंगेली को अपर कलेक्टर जिला मुंगेली,मनबोधी राम चेलक- अवर सचिव समाज कल्याण विभाग मंत्रालय नया रायपुर को अपर कलेक्टर काँकेर, बी.सी. साहू- विशेष सहायक मंत्री महिला एवं बाल विकास विभाग को यथावत,आलोक कुमार पाण्डेय – संयुक्त कलेक्टर बिलासपुर को अपर कलेक्टर जिला बिलासपुर , अश्वनी देवांगन- आय़ुक्त नगर पालिक निगम राजनांदगाँव को यथावत,प्रकाश कुमार सर्वे- संयुक्त कलेक्टर जिला रायगढ़ को अपर कलेक्टर जिला रायगढ़ , गजेन्द्र सिंह ठाकुर- मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सुकमा को यथावत,और श्रीमती तनुजा सलाम – अवर सचिव गृह एवं परिवहन विभाग मंत्रालय नया रायपुर को अपर कलेक्टर जिला बालोद में पदस्थ किया गया है।